फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: नेपाल सीमा पर हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, दो जवान भी घायल

Sat, 11 Jul 2020 08:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, खड्डा (कुशीनगर)।

सार

  • बिहार एसटीएफ व एसएसबी की संयुक्त टीम ने वाल्मीकिनगर जंगल के दोन इलाके में की घेराबंदी
  • नक्सली गतिविधियों का केंद्र है बिहार व नेपाल का सीमावर्ती इलाका
विज्ञापन
1 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के पड़ोसी प्रांत बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल के दोन इलाके में नक्सलियों और बिहार एसटीएफ व एसएसबी की संयुक्त टीम के बीच शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ हुई। इसमें चार नक्सली मारे गए हैं जबकि दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों की तलाश में तीन दिन से कांबिंग अभियान चल रही थी। बिहार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों के पास से तीन अत्याधुनिक राइफल व बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
मुठभेड़ में एसटीएफ के एक इंस्पेक्टर सहित दो लोग घायल हुए हैं। जिस जगह मुठभेड़ हुई है वह इलाका दुरूह है और वहां पहुंचने के लिए सुरक्षा बलों को पहाड़ी नदी व दलदली क्षेत्र से गुजरना पड़ा है। वहीं कांबिंग अभियान में लगा एक वाहन भी नदी में फंस गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व बगहा के एएसपी धर्मेंद्र झा ने किया है। अभी भी जंगल में सर्च अभियान चल रहा है।

4 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कुशीनगर से सटे बिहार के बगहा पुलिस जिला क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां संचालित होती हैं। वर्ष 2008 में नक्सलियों ने छितौनी-बगहा रेल सह सड़क पुल को भी उड़ाने की धमकी दी थी। एसएसबी फ्रंटियर पटना के महानिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर नक्सलियों के पास से कई अत्याधुनिक असलहा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।
महानिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान एसएसबी की तरफ से डिप्टी कमांडेंट नरपत सिंह लीड कर रहे थे। इसके अलावा बगहा पुलिस, एसटीएफ और लौकरिया एसओ का भी सहयोग रहा। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर ऋतुराज को कलाई में गोली लगी है जिनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें