फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का पहला वेटलैंड बना रामगढ़ताल, अब इसकी खूबसूरती में लगेगा चार चांद, तस्वीरें

Tue, 22 Dec 2020 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल यूपी का पहला वेटलैंड होगा। अब निर्धारित दायरे में आवास, व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाने या उद्योग स्थापित करने पर पाबंदी रहेगी। इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ताल के आसपास 28 स्थानों पर वेटलैंड है। हर जगह निर्माण का क्षेत्रफल अलग-अलग तय किया गया है। ऐसे में रामगढ़ ताल की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
रामगढ़ताल। (सीएम योगी की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर नौ मार्च 2018 को रामगढ़ताल को वेटलैंड घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन तकनीकी वजहों से इसे वापस लेना पड़ा था। बाद में सारी औपचारिकता पूरी कराई गई, फिर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने 15 जून 2020 को नोटिफिकेशन जारी करके आपत्तियां मांगी। इस पर 206 आपत्तियां आईं। सबका निपटारा करके वेटलैंड का दायरा तय करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। पहले शासन ने मंजूरी दी, फिर राज्यपाल के अनुमोदन से रामगढ़ताल को वेटलैंड घोषित कर दिया गया। मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन, बंधे के निर्माण, सड़क निर्माण सहित अन्य जरूरी मामलों में फैसला लेने का अधिकार जिलाधिकारी की अगुवाई वाली कमेटी को दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
रामगढ़ताल। - फोटो : राजेश कुमार।
22 स्थानों पर प्रतिबंध का दायरा 50 मीटर
प्रभारी डीएफओ एसएन मौर्य ने बताया कि रामगढ़ताल के आसपास 28 वेटलैंड चिन्हित हैं। इसमें से 22 वेटलैंड का प्रतिबंधित दायरा 50 मीटर है। एक स्थान पर 119 मीटर, चार स्थानों पर 100 मीटर, एक स्थान पर 80 मीटर का दायरा तय किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी तरह की नई व पुरानी गतिविधि पर पाबंदी रहेगी।

4 of 7
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
प्रतिबंधित क्षेत्रों में ये नहीं होगा
- जीर्णोद्धार और मिट्टी का भरान
- नए उद्योगों की स्थापना और पहले स्थापित उद्योगों का विस्तार
- खतरनाक वस्तुओं का संचालन, भंडारण या निस्तारण
- ठोस अपशिष्ट का निस्तारण
- शोधित तथा अशोधित गंदा पानी, इंडस्ट्रीयल वेस्ट, अपशिष्ट।
- निर्माण क्रियाकलाप (बोट जैटी के अतिरिक्त।
- प्लास्टिक, पॉलिथीन सहित अन्य नुकसानदायक सामान सहित सभी प्रतिबंधित क्रियाकलाप। 
विज्ञापन

5 of 7
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
ताल में गिरते हैं ये नाले
कूड़ाघाट नाला
मोहद्दीपुर पावर हाउस नाला
रफीक अहमद किदवई नाला
गोल्फ क्लब नाला
साहबगंज पैडलेगंज नाला
गोड़धईया नाला सहित अन्य नाले।
विज्ञापन

6 of 7
रामगढ़ताल। - फोटो : राजेश कुमार
वेटलैंड की सीमा
उत्तर- पैडलेगंज पुलिस चौकी से कुशीनगर-देवरिया मार्ग
पूर्व- महादेव झारखंडी ग्राम संख्या-2
दक्षिण-देवरिया बाईपास मार्ग और ग्राम सिक्टौर
पश्चिम- पैडलेगंज पुलिस चौकी से सर्किट हाउस, सर्किट हाउस रोड से चिड़ियाघर होते हुए देवरिया बाईपास।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सांसद रहते हुए योगी ने उठाया था मुद्दा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रहते हुए रामगढ़ताल को वेटलैंड घोषित कराने की पहल की थी। अब मुख्यमंत्री बनकर इसे अमलीजामा पहनाने में कामयाब रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि रामगढ़ताल को पर्यटन के नक्शे पर लाया जाएगा।  
 
एसएन मौर्य प्रभारी डीएफओ ने बताया कि रामगढ़ताल को वेटलैंड घोषित कर दिया गया है। जो गजट नोटिफिकेशन है, उसी हिसाब से स्थानीय स्तर आदेश जारी किया जाएगा। किसी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें