फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election Result 2021: जीत ‘घूंघट’ की, जश्न ‘मूंछों’ ने मनाया, देखें तस्वीरें

Mon, 03 May 2021 12:32 PM IST
vivek shukla अरुण चंद, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के भरोहिया ब्लॉक के नैनसर ग्राम पंचायत से जैसे ही शशिकला ने 32 वोट से जीत दर्ज की, मतगणना स्थल के बाहर उनके बेटों निखिल त्रिपाठी और विष्णु त्रिपाठी को फूल-मालाओं से समर्थकों ने लाद दिया गया। घूंघट काढ़े शशिकला घर से सर्टिफिकेट लेने आईं और उल्टे पैर तत्काल लौट गईं। जबकि मतगणना स्थल से लेकर गांव तक उनके बेटों को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

 
विज्ञापन

2 of 6
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।
खोराबार ब्लॉक के गौरी मंगलपुर गांव से चौथी बार प्रधान चुनी गईं रमावती देवी हाथ में जीत का सर्टिफिकेट लिए एक किनारे खड़ी मंद-मंद मुस्कुरा रहीं थी और उनके पति प्रसिद्ध नारायण यादव का मुंह लड्डू तो गला, फूल मालाओं से भर दिया गया। यह तो बानगी है। जिले की 1294 ग्राम पंचायतों में से 438 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं। इनमें एससी महिला के लिए 103, ओबीसी महिला के लिए 124 और महिला के लिए 211 आरक्षित सीट शामिल है।

 
विज्ञापन

3 of 6
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।
ज्यादातर पंचायतों में नतीजे आने के बाद एक जैसा दृश्य था। जीत महिलाओं ने दर्ज की थी और जश्न कहीं पति, कहीं बेटा तो कहीं भतीजा मना रहा था। उन्हें ही बधाई दी जा रही थी। कई जगह तो जब जीत की घोषणा हुई तो महिला प्रत्याशी रोज की तरह रविवार को भी चूल्हा-चौका में मशगूल थीं तो कोई अपने छोटे बच्चे को नहलाने-खिलाने में व्यस्त मिलीं। बुलावे पर आनन-फानन ब्लॉक पर पहुंची और जीत का सर्टिफिकेट लेकर फिर लंबा सा घूंघट काढ़े घर लौट आईं।  

 

4 of 6
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।
कौड़ीराम ब्लॉक के पकड़ी दूबे गांव के नतीजे घोषित हुए तो विजयी प्रत्याशी रूबी राय को घर वालों ने संदेश भेजकर चार पहिया वाहन से मतगणना स्थल बुलाया। वे सर्टिफिकेट लेती रहीं और बाहर उनके पति शारदा कुमार राय को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोहगौरा गांव से जयंती देवी को जीत मिली तो उनके पति राम कृपाल यादव को उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया और जयंती एक किनारे खड़ी घूंघट से मुस्कुराती रहीं।

 
विज्ञापन

5 of 6
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।
इसी ब्लॉक के कौड़ीराम पंचायत से तीसरी बार जीत दर्ज करने वाली सुनीता देवी हाथ में सर्टिफिकेट लिए अकेले खड़ी रहीं और उनके पति उमेश पासवान को लोग फूल मालाओं व मिठाई के डिब्बों के साथ घेरे रहे। गोला ब्लॉक के ककरही गांव की सीमा शुक्ला जब हाथ में सर्टिफिकेट लिए अपने बेटे मोनू शुक्ला के साथ मतगणना स्थल से बाहर निकलीं तो वे कब एक किनारे छूट गईं, उन्हें खुद नहीं पता। समर्थकों ने उनके बेटे को घेरकर माला पहनाना शुरू कर दिया। बीच में कोई मिठाई लेकर सीमा की तरफ बढ़ता तो वे मुस्कुरा कर हाथ जोड़ अभिवादन कर देतीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।
ठीक इसी तरह उरुवा ब्लॉक के उरुवा गांव से माधुरी जीतीं तो सोशल मीडिया पर उनके पति संतोष ठठेरा हाथ जोड़े सभी के प्रति आभार वाले संदेश के साथ नजर आने लगे। जीत के दिन तक गांव के कई लोग इसी भ्रम में थे कि चुनाव संतोष ही लड़ रहे हैं। बरपारमाफी से जीत दर्ज करने वाली आरजू ने भले ही आजादी के बाद से एक ही खानदान में प्रधानी की कुर्सी रहने की परंपरा को आगे बढ़ाया मगर वे भी घूंघट काढ़े खड़ी लजाती रहीं और उनके पति धर्मपाल यादव का उनके समर्थक फूल मालाओं और मिठाई से स्वागत करते रहे। ऐसा ही दृश्य उरुवा ब्लॉक के ही भैंसारानी और सिसवा गांव का था जहां जीत तो क्रमश: पूनम और अवधेश कुमारी को मिली लेकिन बधाई उनके पति बंटोरते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें