ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य 17 अगस्त यानी आज कर्क राशि से निकलकर स्वराशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश जनमानस के लिए सुखद होगा, लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, शासन सत्ता पक्ष के लिए अच्छा समय होगा। आइए जानते हैं राशियों पर कैसा पड़ेगा इसका असर...
मेष: संतान की स्थिति अच्छी होगी, निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए अच्छा समय होगा।
वृषभ: भूमि भवन वाहन की खरीदारी का योग बनेगा, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, मां के स्वास्थ्य अच्छा होगा, स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा।
मिथुन: पराक्रमी बनेंगे, पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की, भाई-बहन के स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार के लिए उत्तम समय।