फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, जानिए कैसा पड़ेगा राशियों पर असर

Thu, 15 Jul 2021 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
ग्रह - फोटो : Pixabay
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य 16 जुलाई शुक्रवार को मिथुन राशि से निकल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश जहां एक तरफ वर्षा ऋतु का संकेत देता है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन जनमानस के लिए अच्छा होगा। लेकिन पहले से कर्क में नीच का मंगल मौजूद है। दोनों को अग्नि तत्व माना जाता है, ऐसे में जब भी दो अग्नि तत्व मिलते हैं तो इससे अक्रामक स्थिति बनती है। जो अच्छा नहीं होता है। लोगों में उग्रता आएगी। यह संयोग सिर्फ चार दिनों का होगा। 20 जुलाई को मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही लोगों को इस संयोग से होने वाली समस्या से निजात मिल जाएगी।

मेषः कलह की स्थिति बन सकती है, भूमि, भवन एवं वाहन की खरीदारी में अड़चन आएगी, सीने में विकार, मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
वृषभः पराक्रमी बनेंगे, सफलता मिलेगी, व्यापार में तरक्की होगी, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
मिथुनः कठोर भाषा के प्रयोग से बचें, कोई निवेश न करें, कुटुंबो से विवाद हो सकता है, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

2 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्कः अत्यधिक उग्रता से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका प्रभाव बढ़ेगा, धनागमन होगा, व्यापार के लिए अच्छा समय है।
 
विज्ञापन

3 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंहः शासन सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के लिए परेशानी, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खर्च की अधिकता से परेशान होंगे।
 

4 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्याः शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा, अधिकारी प्रसन्न होंगे, परेशानी दूर होगी, स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुलाः व्यापार के लिए अच्छा समय, सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा, कानूनी समस्या से निजात मिलेगी, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।
 
विज्ञापन

6 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिकः भाग्य साथ देगा, उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी, स्वास्थ्य अच्छा होगा, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
 
विज्ञापन

7 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनुः भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, सरकारी तंत्र से नुकसान, कानूनी समस्या आ सकती है, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
 

8 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकरः शासन सत्ता पक्ष का सहयोग, सरकारी तंत्र से लाभ, व्यापार के लिए अच्छा समय, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवयकता।

9 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभः चली आ रही परेशानियां दूर होंगी, रूका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

10 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीनः समस्याओं से निजात मिलेगी, प्रेम में विवाद, उग्रता पर काबू रखें, संतान पक्ष पर ध्यान दें, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें