फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, तस्वीरों में देखें श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

Sat, 17 Oct 2020 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
Shardiya Navratri 2020। - फोटो : अमर उजाला।
मां दुर्गा की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। पहले दिन देवी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जा रही है। आज नवरात्रि के पहले दिन गोरखपुर-बस्ती मंडल में सभी देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Shardiya Navratri 2020। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिरों में बिना मास्क लगाए श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है, इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे। मंदिरों के बाहर भक्तों की लाइन लग गई। वहीं मंदिरों में भक्तों की भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Shardiya Navratri 2020। - फोटो : अमर उजाला।
श्रद्धालुओं ने ज्योतिषाचार्य के दिशानिर्देशों के आधार पर सुबह से ही शुभ मुहुर्त में कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए कलश स्थापना करने लगे। सुबह से ही मंदिरों के सामने नारियल, फूल, माला की दुकानें सज गईं। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिख रहा है।

4 of 6
Shardiya Navratri 2020। - फोटो : अमर उजाला।
भारतीय विद्वत समिति के महामंत्री डॉ. जोखन पांडेय ने बताया कि शारदीय नवरात्रि का आरंभ आज से हो गया है। आज ही नवरात्रि का शुभारंभ, कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होकर 25 अक्तूबर दिन रविवार तक चलेगा। नौ दिनों का व्रत रखने वाले श्रद्धालु 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजकर 33 मिनट के पूर्व पारण करेंगे। दुर्गाष्टमी का व्रत 24 अक्तूबर को किया जाएगा। विजयादशमी का पर्व 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजकर 14 मिनट के बाद परंपरागत अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Shardiya Navratri 2020। - फोटो : अमर उजाला।
पंडित राकेश पांडेय के अनुसार प्रतिपदा तिथि के दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जा रही है। मां दुर्गा अपने पहले स्वरूप में मां शैलपुत्री के नाम से जानी जातीं हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा था। वृषभ स्थिता इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल व बाएं हाथ में कमल का पुष्प सुशोभित है। यही मां नवदुर्गा का प्रथम स्वरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shardiya Navratri 2020। - फोटो : अमर उजाला।
शारदीय नवरात्रि का कार्यक्रम
17 अक्तूबर- मां शैलपुत्री पूजा व घट स्थापना
18 अक्तूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
19 अक्तूबर- मां चंद्रघंटा पूजा
20 अक्तूबर- मां कुष्मांडा पूजा
21 अक्तूबर- मां स्कंदमाता पूजा
22 अक्तूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
23 अक्तूबर- मां कालरात्रि पूजा
24 अक्तूबर- मां महागौरी पूजा, मां सिद्धिदात्री पूजा
25 अक्तूबर- विजयदशमी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें