राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को पंडित राजन महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 23 लोग रक्तदान कर महादानी बने। दो व्यक्ति का विशेष ग्रुप होने से आपातकाल के लिए आरक्षित किया गया।
ये हैं जिले के महादानी
केसरिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी मिश्रा ने कहा कि वे तीसरी वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। आवश्यकता होने पर किसी को भी रक्त देने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं भानपुर के रहने वाले विकास सोनी बताते हैं कि उन्हें अखबार के माध्यम से रक्तदान शिविर की जानकारी हुई। कहते हैं कि वे पहली बार रक्तदान कर रहे हैं। युवा नेता आशीष शुक्ला कहते हैं कि वे लगातार नौ वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। इसी क्रम में अभिषेक श्रीवास्तव, शनि कुमार गुप्ता, भागीरथी यादव, मनीष कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार यादव, जितेंद्र यादव, राज प्रकाश, प्रमोद कुमार, राहुल विश्वकर्मा, विकास उपाध्याय, संदीप शुक्ला, अपराजिता श्रीवास्तव, कनकजीत पांडेय, सुशील विश्वकर्मा, अभिषेक दुबे, मोहित गुप्ता, अमरेंद्र यादव, शिवम यादव, संतोष विश्वकर्मा रक्तदान कर महादानी बने।