फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डेढ़ साल बाद गुलजार हुईं एक से पांचवीं की कक्षाएं, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद नौनिहालों को मिला प्रवेश

Wed, 01 Sep 2021 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में खुले स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना महामारी के चलते डेढ़ साल से बंद रही एक से पांचवीं की कक्षाएं बुधवार से एक बार फिर गुलजार हो गईं। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों का शिक्षकों की ओर से स्वागत किया गया। बच्चों के लिए विशेष रूप से रेमिडियल क्लासेज चलाई जाएंगी। इसके अंतर्गत डेढ़ साल में बच्चों की पढ़ाई में जो रिक्तता आई है उसे चिह्नित कर दूर किया जाएगा। गोरखपुर जिले में परिषदीय स्कूलों की संख्या 2514 है। जहां 3.19 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बता दें कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल 16 अगस्त को ही खोल दिए गए थे। 24 अगस्त से कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के स्कूल खोले जाने के निर्देश दे दिए गए थे।

बीएसए आरके सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में बच्चों की संख्या ज्यादा है, वहां के प्रधानाध्यापक दो शिफ्ट में स्कूल का संचालन करेंगे। इसके लिए उन्हें एक प्रस्ताव तैयार कर बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से अनुमोदित करना होगा। अभिभावकों की सहमति भी अनिवार्य होगी। कक्षा के अंदर बच्चों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मिड-डे-मील को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में खुले स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
शासन से जारी गाइडलाइन में बच्चों के लिए मिड-डे-मील बनाने वाले रसोइयों को टीकाकरण के साथ ही कोरोना संक्रमित न होने का घोषणा पत्र भी मांगा गया है। साथ ही कहा गया है यह सुनिश्चित किया जाए कि मिड-डे-मील वही रसोइया बनाएं, जो स्वयं या उनके घर में कोई कोरोना संक्रमित नहीं हो।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में खुले स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
1149 रसोइयों का नहीं हुआ टीकाकरण
जिले में टीकाकरण से 1149 रसोइया अब भी वंचित हैं। इनमें प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 5030 रसोइया में से टीकाकरण न कराने वाली रसोइयों की संख्या 744 व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत कुल 2704 रसोइयों में से टीकाकरण से वंचित रसोइया 405 हैं।

4 of 5
गोरखपुर में खुले स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
शहर के प्राइवेट स्कूलों में छठवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं का संचालन भौतिक रूप से किया जा रहा है। डेढ़ सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी कक्षाओं का संचालन एक साथ हो रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क की अनिवार्यता पर स्कूल प्रबंधन का पूरा फोकस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में खुले स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
स्कूल बस के अंदर भी बच्चों के दाखिल होने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रार्थना, इंटरवल, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और कैंटीन पर फिलहाल पाबंदी है।

फैक्ट फिगर
प्राथमिक स्कूल- 1655
सीबीएसई- 117
सीआईएससीई- 19
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें