गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ प्रभावित गांवों में गोला तहसील में सर्वाधिक 53 गांव हैं। सदर में 45, सहजनवां में 32, कैंपियरगंज में 13, चौरी चौरा में 9, खजनी के 18, बांसगांव के नौ गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो इसके लिए 272 नावों को प्रशासन की तरफ से लगाया गया है। मेडिकल टीम जहां लोगों का उपचार कर रही है, वहीं पशुओं के उपचार के लिए भी पशु चिकित्सकों को लगाया गया है। अब तक 12148 खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया जा चुका है।