फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिन नदी: 20 वर्ष पहले जैसी तबाही मचाने को बेताब है नदी, 179 गांव बाढ़ की जद में

Tue, 31 Aug 2021 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले से होकर बहने वाली रोहिन नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से 2.44 मीटर ऊपर पहुंच गई है। इससे मानीराम कुदरिहा बांध से रिसाव हो रहा है। जंगल कौड़िया के आसपास स्कूलों में बाढ़ का पानी भर गया है। बांधों के कटाने का खतरा है। इससे आसपास के ग्रामीण सहमे हैं। सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ ही ग्रामीण भी बांधों की निगरानी कर रहे हैं। कई संपर्क मार्ग भी पानी से घिर गए हैं। इससे आवागमन बाधित है।

रोहिन नदी 20 वर्ष पहले जैसी तबाही मचाने के करीब पहुंच गई है। 2001 में इस नदी का अधिकतम जलस्तर 85.43 मीटर रिकॉर्ड हुआ था, जो खतरे के निशान से 2.99 मीटर था। तब नदी ने कई बांधों को तोड़ा था। भयंकर तबाही मचाई थी। इस समय नदी का खतरे का निशान 82.44 है, लेकिन 84.80 मीटर पर बह रही है। इसका मतलब है कि खतरे के निशान से 2.44 मीटर ऊपर बह रही है। 45 सेंटीमीटर जलस्तर और बढ़ा तो 2001 जैसी बाढ़ की नौबत आएगी।
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
इस नदी के चपेट में कैंपियरगंज के साथ ही सदर तहसील क्षेत्र के गांव आते हैं। शहरी क्षेत्र में भी इसका असर दिखता है। जलस्तर में भीषण बढ़ोतरी से ही रोहिन नदी के बांधों से पानी का रिसाव हो रहा है। मानीराम कुदरिहा बांधे से सोमवार की सुबह ही रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। पूरे मामले की सूचना सिंचाई विभाग के अफसरों को दी गई। अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह टीम के साथ मौके पर गए। मशक्कत के बाद रिसाव को बंद कराया। 
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नदी                  खतरे का निशान (मीटर में)     जलस्तर (रविवार)    जलस्तर (सोमवार)
राप्ती (बर्डघाट)               74.98                         76.36                    76.59
रोहिन (त्रिमुहानी घाट)      82.44                          84.15                    84.80
सरयू (अयोध्या)              92.73                          93.14                    93.23
कुआनो (मुखलिसपुर)      78.65                          77.30                    77.50
गोर्रा (पिंडरा)                77.50                           71.40                   71.45

4 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
प्रभावित गांवों में पहुंचाई जा रही सुविधाएं
सोमवार को 179 गांव बाढ़ की जद में आ गए। इससे 188180 की आबादी प्रभावित हुई है। 27640 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल बर्बाद हुई है। प्रशासन की तरफ से सतत निगरानी की जा रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल की पहाड़ी पर हो रही बारिश का असर मैदानी इलाके में हो रहा है। इसके चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में बहने वली सभी प्रमुख नदियां घाघरा, राप्ती, रोहिन, गोर्रा, कुआनों सभी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं। इसके चलते बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ प्रभावित गांवों में गोला तहसील में सर्वाधिक 53 गांव हैं। सदर में 45, सहजनवां में 32, कैंपियरगंज में 13, चौरी चौरा में 9, खजनी के 18, बांसगांव के नौ गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो इसके लिए 272 नावों को प्रशासन की तरफ से लगाया गया है। मेडिकल टीम जहां लोगों का उपचार कर रही है, वहीं पशुओं के उपचार के लिए भी पशु चिकित्सकों को लगाया गया है। अब तक 12148 खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें