फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर दौरा: राष्ट्रपति के लिए परोसा जाएगा ये खास व्यंजन, सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी दिखाएंगे अपने हाथ का जादू

Thu, 26 Aug 2021 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
बाएं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दाएं सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर आगमन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने सोनबरसा स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में भोजन में लिट्टी -चोखा, काला नमक चावल और पनीर बेगम बहार परोसा जाएगा। राष्ट्रपति के गोरखपुर पर आगमन से लेकर प्रस्थान तक नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन का पूरा मेन्यू तैयार कर लिया गया है। राष्ट्रपति भवन से संस्तुति मिल जाने के बाद अब आपूर्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 28 अगस्त को एयरपोर्ट आगमन पर सबसे पहले ग्रीन टी दिया जाएगा उसके बाद मौसमी फल परोसा जाएगा।

यहां से प्रस्थान के बाद पिपरी में हाई-टी का इंतजाम किया गया है। यहां ग्रीन टी के बाद ड्राई फ्रूट और फिर मौसमी फल परोसे जाएंगे। यहां से सोनबरसा में भोजन का इंतजाम किया गया है। लंच में राष्ट्रपति को सबसे पहले वेजीटेबल सूप दिया जाएगा। इसके बाद मेन कोर्स में लिट्टी चोखा, दाल तड़का, पनीर बेगम बहार, सेव-टोमैटो करी और सिद्धार्थनगर का ओडीओपी काला-नमक चावल परोसा जाएगा। भोजन के बाद सुगर फ्री अंजीर की खीर भी परोसी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी। - फोटो : अमर उजाला।
इन सभी व्यंजनों को बनाने के लिए गोरखपुर के होटल रेडिसन ब्लू को जिम्मेदारी मिली है। यहां सेफ बाहर से बुलाए गए हैं। लंच तैयार करने के समय जिला प्रशासन की खाद्य विभाग की पूरी टीम वहां मौजूद रहेगी। बता दें कि गोरखपुर के होटल रेडिशन ब्लू के कारपोरेट एक्जीक्यूटिव व सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी की देखरेख में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए खाना बनेगा। मेन्यू में स्थानीय फूड को भी जगह दी गई है। पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमण के कार्यकाल के दौरान राकेश राष्ट्रपति भवन में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 अगस्त को गोरखपुर आएंगे। पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास फिर गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति परिवार के साथ आ रहे हैं। लिहाजा, खास सतर्कता बरती जा रही है। खान-पान की व्यवस्था भी बेहतर बनाई गई है।

 

4 of 5
होटल रेडिशन ब्लू। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
होटल रेडिशन ब्लू को नाश्ता व खाना बनाने की जिम्मेदारी मिली है। गोरखपुर आए सेलिब्रिटी शेफ राकेश सेठी ने बताया कि करीब 100 वीवीआईपी और वीआईपी के लिए खाना बनाया जाएगा। खाना शाकाहारी रहेगा। मल्टीपल सेलेक्शन हैं। पहले रिफरेशमेंट दिए जाएंगे, फिर स्नैक्स व खाना। प्रोटोकाल के हिसाब से मेन्यू तैयार कराया जा रहा है। राष्ट्रपति का दौरा ऐतिहासिक है। खानपान की व्यवस्था भी एतिहासिक रहेगी। महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह खुद पूरी व्यवस्था की निगरानी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर आगमन से लेकर प्रस्थान तक पूरा मेन्यू

आगमन गोरखपुर एयरपोर्ट
हाई-टी
मसाला/ग्रीन/ब्लैक टी
मौसमी फल

पिपरी
हाई-टी
मसाला/ग्रीन/ब्लैक टी
मौसमी फल
ड्राई फूट

सोनबरसा लंच
वेजीटेबल सूप
ग्रीन सलाद
सादा दही
लिट्टी-चोखा
पनीर बेगम बहार
सेव टोमैटो करी
दाल तड़का
काल नमक चावल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें