नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पाया कि टिनघर पुलिया बड़ा नाला पर पोकलेन से सिल्ट निकाली जा रही थी। सफाई निरीक्षक रामविजय ने बताया कि रामलीला मैदान के पीछे भरत मिलाप से जटाशंकर चौराहा तक नाला पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण होने से सफाई में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अवैध कब्जे को दिखाते अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह व अतिक्रमण गिराता बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार सुबह धर्मशाला में टिनघर पुलिया एवं सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया पर चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जगहों पर अतिक्रमण मिला, जिसे उन्होंने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर में निगम की टीम पहुंची और अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 5
अतिक्रमण देखते अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि टिनघर पुलिया बड़ा नाला पर पोकलेन से सिल्ट निकाली जा रही थी। सफाई निरीक्षक रामविजय ने बताया कि रामलीला मैदान के पीछे भरत मिलाप से जटाशंकर चौराहा तक नाला पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण होने से सफाई में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
3 of 5
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर टिनघर पुलिया नाला की दोनों पटरी एवं पूरे रामलीला मैदान पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण है। यही नहीं रामलीला मैदान की जमीन पर अवैध रूप से गिट्टी ,बालू, मोरंग रखे गए हैं। नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।
4 of 5
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को तत्काल अतिक्रमण हटाने और अवर अभियंता विवेकानंद से टिनघर पुलिया की उंचाई बढ़ाकर नाले को स्लैब से ढंकने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के निर्देश के पर अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने प्रवर्तन दल के साथ टिनघर पुलिया के आसपास, भरत मिलाप से जटाशंकर चौराहे तक मिले अतिक्रमण को अपनी मौजूदगी में तुड़वा दिया।
मौके पर नीतीश जायसवाल, विश्वनाथ गुप्ता, कन्हैया गुप्ता और पवन कुमार गुप्ता के पक्के निर्माण तोड़े गए। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि रामलीला मैदान की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले गुड्डू एसएस बिल्डिंग, गुप्ता कोयला वाले, कमलाकर राम तिवारी एवं सोनू पेंटर की दुकान का अतिक्रमण हटाया गया।