फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कुवैत अग्निकांड के मृतकों का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम- नम आंखों से दी आखिरी विदाई

Sun, 16 Jun 2024 05:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
कुवैत अग्निकांड में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी अंगद गुप्ता की भी मौत हो गई थी - फोटो : अमर उजाला
 कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार को हुए अग्निकांड में मारे गए अंगद और जयराम गुप्ता का शव शनिवार की सुबह उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। जैसे ही ताबूत दरवाजे पर रखे गए तो दोनों परिवारों के लोग लिपटकर बिलखने लगे।
विज्ञापन

2 of 6
शव आने के बाद ताबूत पकड़ रोते बिलखते परिजन व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अंतिम दर्शन के लिए ताबूत खुला, तो चेहरा देख परिजनों में चीत्कार मच गई। छोटे से बड़े तक हर कोई चीख-पुकार कर एक दूसरे को पकड़कर रो रहा था। बाद में शव को घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शनिवार सुबह 10:34 बजे तहसील प्रशासन की देखरेख में एयरपोर्ट से शव वाहन द्वारा अंगद गुप्ता का शव गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी स्थित मिठाईलाल के हाते के पास उनके आवास पर लाया गया।
विज्ञापन

3 of 6
कुवैत अग्निकांड में मृतक गोरखपुर के जयराम गुप्ता व अंगद गुप्ता का शव गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
ताबूत खुलते ही माहौल गमगीन हो गया। अंगद की पत्नी रीता देवी, बड़ी बेटी अंशिका, दोनों बेटे आशुतोष और सुमित कुमार ताबूत पकड़कर बिलख रहे थे। करीब एक घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाया गया। बड़े बेटे आशुतोष कुमार ने मुखाग्नि दी।

4 of 6
एयरपोर्ट पर शव को रिसीव करने पहुंचे कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, स्थानीय पार्षद पवन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उधर, सरहरी संवाद के अनुसार, जयराम गुप्ता का शव शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सरकारी शव वाहन से उनके घर पहुंचा।















 
विज्ञापन

5 of 6
आवास पर शव पहुंचने के बाद रोते बिलखते परिजन और स्थानी लोग - फोटो : अमर उजाला
शव पहुंचते ही चीत्कार मच गई। पत्नी सुनीता एवं मां का रो-रो कर बुरा हाल था। वे बेहोश हो जा रही थीं। बेटा अर्णव एवं बेटी श्रेया का भी रो-रो कर बुरा हाल था। जिसे देख चौराहे एवं आसपास के लोग भी अपने आपको नहीं रोक पा रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हुमायूंपुर उत्तरी निवासी अंगद गुप्ता का शव उनके आवास पर पहुंचने के बाद पहुंचे स्थानीय व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
शव से अधिक बदबू आने के कारण शव को कुछ क्षण के लिए घर पर उतारा गया, फिर उसी शव वाहन से रोहिनी नदी के अकटहवा घाट पर ले जाकर उनका दाह संस्कार किया गया। बेटे अर्णव ने पिता को मुखाग्नि दी।

शव को एयरपोर्ट पर कैंपियरगंज विधायक फतेहबहादुर सिंह, नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद, क्षेत्रीय कानूनगो अजय गुप्ता आदि ने रिसीव कर घर भेजवाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें