फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की गैर मौजूदगी में विधायक अमनमणि ने रचाई शादी, जानिए किसने पूरी कराईं रस्में

Sat, 04 Jul 2020 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
amanmani tripathi marriage - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को रॉयल आर्चिड पैलेस में मध्य प्रदेश की आशिन पांडेय से शादी रचाई। इस दौरान उनके माता- पिता की मौजूदगी नहीं रही। शादी की सारी औपचारिकता निर्दलीय विधायक के चाचा अजितमणि त्रिपाठी और चाची मधुबाला ने पूरी की। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कि विधायक ने क्यों माता-पिता की गैर मौजदूगी में की शादी...
विज्ञापन

2 of 5
amanmani tripathi marriage - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, निर्दलीय विधायक अमनमणि के पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और मां मधुमणि त्रिपाठी कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जबकि बेटे अमनमणि पर उनकी पहली पत्नी सारा की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन

3 of 5
amanmani tripathi marriage - फोटो : अमर उजाला।
बाहुबली विधायक और मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी और यूपी की एक खूबसूरत कवियत्री के प्रेम संबंधों की चर्चा जब जोरों पर थी कि अचानक उस कवियत्री की हत्या हो गई। इस मामले में मुख्य आरोपी बने तत्कालीन विधायक अमरमणि आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस ही गए और अदालत ने उन्हें ताउम्र कैद में रखने की सजा सुनाई।

4 of 5
amanmani tripathi marriage - फोटो : अमर उजाला।
राजनीति में दागियों का आना कोई नई बात नहीं है लेकिन ऐसा कम ही होता है कि राजनीति में आने वाले बाप और बेटे दोनों हत्या जैसे गंभीर अपराध में शामिल हों। हैरान करने वाली बात ये है कि इन दोनों ही बाप-बेटों पर अपनी प्रेमिका और पत्नी को मौत के घाट उतारने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amanmani tripathi marriage - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने इससे पहले जुलाई 2013 में घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर सारा से लखनऊ के अलीगंज स्थित एक आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली थी। शादी में सिर्फ दो ही लोग मौजूद थे। अमन के गुपचुप शादी करने से उसके पिता अमरमणि काफी दिनों तक नाराज रहे, लगभग एक वर्ष बाद उन्होंने इस शादी को स्वीकार कर अमन को घर वापस बुलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें