फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आज हो सकती है झमाझम बारिश, उमस से मिलेगी लोगों को राहत

Sat, 04 Jul 2020 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में शनिवार को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद है। चक्रवाती हवा, कम दबाव का क्षेत्र और टर्फ लाइन की वजह से शनिवार और रविवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। शुक्रवार को हीट इंडेक्स 44 डिग्री के आसपास था। इसकी वजह से गर्मी महसूस होती रही। हालांकि देर रात गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई लेकिन शनिवार सुबह लोगों को उमस ने परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
ऐसे में शनिवार को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। एक टर्फ लाइन पूर्वी उत्तरप्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए कर्नाटक की ओर से जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। साथ ही पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

4 of 5
gorakhnath temple - फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इन सब सिस्टम की वजह से शनिवार और रविवार को गोरखपुर जिले के करीब 75 प्रतिशत भूभाग पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
वहीं गोरखपुर जिले के सहजनवा ब्लॉक के दक्षिणांचल में स्थित आमी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामिणों द्वारा हाल में कराई गई धान की रोपाई की फसल डूब गई है। कुवावल गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है, हरपुर- भीटी मुख्य मार्ग सड़क के दोनों किनारे आमी नदी का पानी लग चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें