फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के ऑनलाइन जुड़ते ही लगे 'जय श्रीराम' के नारे, तस्वीरों में देखें चौरी चौरा की खास झलक

Thu, 04 Feb 2021 09:29 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
चौरी चौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में सुबह के दस बजे थे। चौरीचौरा इलाके के आसपास के गांवों से आए लोगों का हुजूम शहीद स्थल की ओर बढ़ रहा था। बूढ़े, महिलाएं, बच्चे और उत्साहित नौजवान, हर तबके के लोग उत्साह और उमंग से सराबोर थे। भीड़ उमड़ने लगी तो समारोह स्थल छोटा पड़ गया। बावजूद इसके लोगों में अनुशासन ऐसा था कि किसी को कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें चौरी चौरा की खास तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 7
नारे लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
समारोह में शरीक होने आए कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने आए थे तो कुछ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने। एक बड़ा तबका उन गांवों से भी था, जहां के सपूतों ने वंदेमातरम कहते हुए फांसी के फंदे को छू लिया था। प्रधानमंत्री जैसे ही वर्चुअल रूप से समारोह में जुड़े, पीछे खड़े युवाओं ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

3 of 7
लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
यह सब देखकर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर भोजपुरी में सभी का अभिवादन किया। उन्होंने जैसे ही कहा, 'चौरीचौरा के लोगन क स्वागत करत बाटीं, आप सबके नमन करत बाटीं।' तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

4 of 7
चौरी चौरा हादसे में शहीद क्रांतिकारियों के परिजनों को सम्मानित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
आंखें नम थीं, मन में श्रद्धा के भाव
शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए जब एक-एक कर मंच पर बुलाया जाने लगा तो भीड़ एक टक मंच की ओर निहारने लगी। लोगों की आंखें नम थीं और मन में श्रद्धा के भाव थे। उधर, उद्घोषक परिजनों के नाम को पुकार रही थीं तो इधर तालियों की गूंज तेज होती जा रही थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
शहीद स्थली पर प्रस्तुती देतीं स्थानीय कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
सीटें भर गईं तो खड़े होकर देखा कार्यक्रम  
सम्मान समारोह में शामिल होने वालों में महिलाओं की तादाद भी ज्यादा थी। जब सीटें भर गईं तो महिलाएं पास में ही खड़े होकर कार्यक्रम देखने लगीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही वे वापस लौटीं।

 
विज्ञापन

6 of 7
कार्यक्रम की प्रस्तुती को वर्चुअल देखते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
बाबू, देश के आन-बान-शान झंडा देखत बाटीं
आयोजन स्थल की ओर भीड़ में जा रहे सरिया गांव के 85 वर्षीय रामअवध और फुलवरिया गांव के पौहारी सिंह रूककर एक बड़े झंडे को निहार रहे थे। उनसे जब पूछा गया कि क्या देख रहे हैं? तपाक से बोले, बाबू देश के आन-बान-शान झंडा देखत बाटीं, कार्यक्रम में योगी जी को देखे जात बाटीं।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चौरी चौरा कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे लाइन की ओर थी बैरिकेडिंग
रेलवे स्टेशन के चलते महोत्सव में सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया था। रेलवे क्रासिंग से लेकर चौरीचौरा रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन के किनारे बैरिकेडिंग की गई थी। कोई उसमें से जा न पाए इसके लिए जाल भी लगाया गया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें