फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chauri Chaura: पीएम मोदी ने की चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की शुरुआत, बोले- 'देश की तरक्की में किसानों का अहम योगदान'

Thu, 04 Feb 2021 06:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
चौरी चौरा महोत्सव: पीएम मोदी ने की चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर डाक टिकट भी जारी किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौरीचौरा शहीद स्थल पर मौजूद रहे। जबकि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
चौरी चौरा महोत्सव: पीएम मोदी ने की चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को कभी चौराचौरी की घटना नहीं भूलनी चाहिए, अमर बलिदानियों ने देश के लिए अपनी जान दी है। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा में जो हुआ वो सिर्फ एक थाने में आग लगाने की घटना नहीं थी, इससे एक बड़ा संदेश अंग्रेजी हुकूमत को दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
चौरी चौरा महोत्सव: पीएम मोदी ने की चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नए कृषि कानूनों के फायदे भी गिनाए। बोले किसानों की आय बढ़ेगी। पीएम ने आम बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कोरोना संकट के बीच देशवासियों पर कर का बोझ नहीं बढ़ाया गया। पहले बजट राजनीति केंद्र में होता था। अब ऐसा नहीं। जो बजट में होता है, वही धरातल पर दिखता है।

4 of 5
चौरी चौरा महोत्सव: डाक टिकट जारी करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में किसी पर भी कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। देश की तरक्की में किसानों ने अहम योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मंडियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चौरी चौरा महोत्सव: चौरी चौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट किसी पर भी कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में किसानों ने अहम योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मंडियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को बढ़ाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें