फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भूस्खलन: सोनौली सीमा पर ट्रकों की लगी लंबी कतार, 20 किमी लंबा लगा है जाम

Tue, 31 Aug 2021 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
विज्ञापन
1 of 6
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल में पिछले शुक्रवार से बाढ़ और भूस्खलन के कारण सोनौली-काठमांडू मार्ग स्थित अरुण खोला और बर्दघाट के बीच करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लगने से भारतीय ट्रक नेपाल नहीं जा पा रहे हैं। लिहाजा भैरहवां भंसार पार्किंग बेलहिया बाईपास के सड़क किनारे चालक ट्रक खड़े कर दिए हैं। ठीक उसी तरह भारतीय सीमा सोनौली से लेकर नौतनवां बाईपास तक सड़क किनारे ट्रकों का जाम लगा हुआ है। चालक रास्ता खुलने का इंजतार कर रहे हैं।

राजस्थान से टाइल्स लेकर पोखरा जाने के लिए पहुंचे चालक राजेन्द्र निवासी राजस्थान ने बताया कि आज चार दिनों से सोनौली बॉर्डर पर खड़े हैं। मेरे क्षेत्र की अन्य गाड़ियां रास्ते में फंसी हैं। जाम खुलने के बाद आगे जाएंगे। पंजाब से नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचे ट्रक चालक परमिंदर सिंह ने बताया कि आज पांच दिन से लाइन में लगा हूं। पार्टी ने सोनौली में गाड़ी खड़ी करने के लिए बोल रखा है। चालक संजय सिंह निवासी राजस्थान ने बताया कि हम लोग बहुत परेशान हैं। पैसा खत्म हो गया है। पता नहीं रास्ता कब खुलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
नेपाल में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।
ट्रक चालक अरुण तिवारी निवासी गाजियाबाद ने बताया कि दिल्ली से सामान लेकर आया हूं। पोखरा जाना है। रास्ता आज पांच दिन से बंद है। पार्टी फोन नहीं उठा रही है। पैसा समाप्त हो गया है। अब खाने -पीने में परेशानी हो रही है। सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से रास्ता बंद है। जाम समाप्त होने के बाद गाड़ियां रवाना होंगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
पांचवें दिन भी पोखरा मार्ग बंद, पोखरा में आपूर्ति व्यवस्था चरमराई
नेपाल में शुक्रवार से लगातार हो रहे भूस्खलन से मंगलवार पांचवें दिन भी राहत नहीं मिली। जगह-जगह भूस्खलन और सड़क कट के कारण सोनौली से काठमांडू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का जाम लग गया है। जबकि पोखरा मार्ग अभी भी अवरुद्ध है। जिससे राजधानी काठमांडू और पोखरा में ईंधन, गैस, फल सब्जी और खाद्यान्न की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। भूस्खलन के कारण दो-तीन दिन तक सड़क पर वाहनों के रुकने से खाद्य सामग्री, सब्जियां, फल, पेट्रोलियम उत्पाद व अन्य सामान की आपूर्ति में देरी होने से काठमांडू  और पोखरा महानगर सहित हिमालयं के जिलों में खाद्यान्य फल सब्जी के दाम बढ़ गए हैं।

नेपाल में मानसून की शुरुआत के बादनवलपरासी के बर्दधाट से चितवन जिले के नारायणगढ़ को जोड़ने वाली सड़क के कई इलाकों में भूस्खलन और सड़क कट होने से मार्ग अवरुद्ध है। जिससे वाहन सड़क कई दिनों तक रुक जाते हैं। अवरुद्ध सड़क को साफ करने में कुछ घंटों से लेकर दो या तीन दिनों तक का समय लगता है। इससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पिछले शुक्रवार को भारी वर्षा के कारण मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग अवरुद्ध होने से काठमांडू की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।

 

4 of 6
भूस्खलन में फंसी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
सोनौली ट्रांसपोर्ट एवं एजेंट संघ के अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल इस तरह के प्रभाव थे, इस साल भी यही हाल है। जाम में फंसने के कारण दर्जनों व्यापरियों के कच्चे माल गाड़ी में ही खराब गए और वापसी के समय भारतीय वाहनों से 72 घंटे की सुविधा के बाद नेपाल भंसाद पेनाल्टी अलग से लगा देता है। अब जाम खुलने के बाद ही गाड़ियों को आगे भेजा जाएगा। चार दिन से भारतीय ट्रक मुगलिंग सहित नेपाल के कई जिलों में फंसे हैं। चालक भूख प्यास से बेहाल हैं। सोनौली निवासी चालक संजय जायसवाल ने बताया कि चार ट्रक नवलपरासी जिले के बर्दधाट में में फंसी है। भन्सार और औद्योगिक क्षेत्रों से ट्रकों को गंतव्य तक पहुंचने में 5 दिन से अधिक का समय हो गया लेकिन वाहन अभी तक गंतव्य तक नहीं पहुंचे हैं। चालकों के पास राशन भी समाप्त हो गया है। पुलिस डीएसपी रूपनदेही सत्यनारायण थापा ने बताया कि ट्रक चालकों और रास्ते में फंसे यात्रियों को खाद्यान्न दिए गए हैं। जाम हटाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
फल सब्जियां हुई महंगी कारोबार प्रभावित
कालीमाटी फल एवं सब्जी मंडी विकास समिति के अनुसार नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग बंदी के कारण चितवन और तराई जिलों और भारत से सब्जियों और फलों की आपूर्ति बाधित है। समिति के सूचना सचिव खेम थापा ने बताया कि भूस्खलन के कारण काठमांडू में प्रवेश करने वाली सब्जियों में करीब 500 मीट्रिक टन की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 600 से 750 मीट्रिक टन फल सब्जी के आयात की दैनिक आवश्यकता घटकर 100 मीट्रिक टन रह गई है। सोनौली के व्यापारी सन्नी गुप्ता, वकील खान ने बताया कि भूस्खलन के बाद सड़क जाम होने से हरी सब्जियां ले जा रहा ट्रक तीन-चार दिन से सड़क पर रुके रहे, जिससे कई सब्जियां सड़ गईं। इसके परिणामस्वरूप मौसमी हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
राजमार्ग प्रभावित होने के कारण खाद्य आपूर्ति में देरी
नेपाल किराना उद्यमी संघ ने कहा है कि काठमांडू घाटी में राजमार्ग बाधित होने के कारण खाद्य आपूर्ति में देरी हुई है।  एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र श्रेष्ठ ने कहा कि बाजार में पर्याप्त आपूर्ति होने से कोई कमी नहीं है। जो खाद्य सामग्री एक सप्ताह में आता था, वह 5 दिन से हाईवे पर जाम में फंसा है। मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग पर भूस्खलन से न केवल घाटी बल्कि पहाड़ी जिलों गंडकी और बागमती में भी आपूर्ति की समस्या पैदा हो गई है। जिसके कारण नमक, चीनी, चावल सहित अन्य खाद्य सामानों के रेट तेजी से बढ़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें