फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ का कहर जारी, नमक 250 तो चीनी बिक रही 300 रुपये किलो

Sun, 29 Aug 2021 04:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 8
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थ हाईवे के अंतर्गत बुटवल-पाल्पा मार्ग खंड के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन हो चुका है। भूस्खलन से सड़क जाम होने से यात्री और भारतीय ट्रक फंस गए हैं। पल्पा जिले के टीनौ ग्राम नगर पालिका-3 के सिद्धबाबा इलाके में लगातार हो रही बारिश से सड़क पर भूस्खलन हुआ है। जिला पुलिस कार्यालय, पल्पा के अनुसार भूस्खलन ने टीनाउ 3 के सिसुवा, टीनाउ 5 के हिउदेखोला, केरावाड़ी और जोरधारा को प्रभावित किया है।

पल्पा पुलिस प्रवक्ता डीएसपी रामेश्वर तवती ने बताया कि तानसेन नगर पालिका-7 में बारटुंग चौक के पास, बगनासकली नगर पालिका-3 में धैरेनी, बगनाशकली नगर पालिका-4 में सेरामा और रंभा नगर पालिका-3 में सीता पहाड़ के पास भी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से बुटवल से पल्पा, गुलमी, अर्घाखांची, स्यांगजा, परबत और बगलुंग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ वाहन और यात्री सड़क पर फंसे हुए हैं। पल्पा के आर्यभंजयांग और दोभान से भूस्खलन हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
दक्षिण के इलाकों में भर गया है पानी
पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण रूपन्देही नवलपरासी और कपिलवस्तु के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भैरहवा, तिलोट्टा, मारवाड़ी और दक्षिण के इलाकों में पानी भर गया है। पकलिहवा धकधई, परासी के सैकड़ों गांव अभी जलमग्न है। तिलोट्टा के मणिग्राम से लेकर दक्षिण में भैरहवा तक बाढ़ और भैरहवा-परासी कॉरिडोर में उद्योगों से अधिक नुकसान हुआ है। पंचकन्या समूह के उप महाप्रबंधक देवेंद्र साहू ने कहा कि तिलोट्टा में पंचकन्या समूह के प्लास्टिक और इस्पात उद्योग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 8
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
भारतीय ट्रक पानी में बहा
भैरहवां-भूमही मुख्य सड़क खंड भी प्रभावित हुआ है। मुख्य मार्ग पर करीब तीन फीट पानी बहने से यातायात प्रभावित हुआ है। मुख्य सड़क से आ रहा एक भारतीय ट्रक भी बाढ़ के पानी में बह गया।

4 of 8
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
राहत वितरित
भैरहवा ग्रीन सिटी के लायंस क्लब और ओमसटिया के लायंस क्लब ने संयुक्त रूप से रोहिणी गांव कुसमी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। लायंस क्लब ऑफ भैरहवा ग्रीन सिटी के अध्यक्ष लायन गोविंद प्रसाद गिरी और लायंस क्लब ऑफ ओमसैटिया के अध्यक्ष लायन मोहित यादव ने 90 परिवारों को राहत सामग्री बांटी। 
विज्ञापन

5 of 8
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल में पहाड़ों पर नमक 250 रुपये किलो, चीनी 300 रुपये किलो
नेपाल में बसे पहाड़ों पर लोगों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है, नेपाल का तराई जहां बाढ़ से डूबा हुआ है। वहीं पहाड़ों पर जगह- जगह मलबों के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जिसके कारण खाद्यान्न संकट गहराने लगा है। पहाड़ी जिलों में नमक 250 रुपये किलोग्राम तो चीनी 300 रुपये किलोग्राम हो गया है। तेल, चावल, हरी सब्जी के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
थुकपा के वार्ड अध्यक्ष पासंग फुंजो लामा ने बताया कि चुमानुबरी नगर पालिका-7 में चावल की कमी हो गई है। नमक, तेल और घी भी खत्म हो गया है। स्थानीय नागरिक डोबर लामा के मुताबिक, बाजार में नमक की कीमत नेपाली मुद्रा में 250 रुपये प्रति किलो है। एक किलो चीनी की कीमत 300 रुपये हो गई है। रुपेनदही के सीडीओ अश्मान तामांग ने बताया कि पहाड़ी मार्गों को खोलने और खाद्यान्न पहुंचाने का जोरों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग बदहाल हो चुका है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। 12 किमी की इस सड़क पर जगह- जगह गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से प्रत्येक दिन सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। यात्रा करते समय लोग थोड़ी सी असावधानी होने पर गिर कर घायल हो जाते हैं। 12 किमी दूरी तय करने में घंटेभर का वक्त लग जाता है। चार जून को नरायनपुर निवासी राजेश (25) बाइक से अपने जा रहे थे, पीछे से चार पहिया वाहन से ठोकर लगने पर गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल होने पर राजेश की मौत हो गई थी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि जल्द ही सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
नेपाल में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
रोहिन नदी के किनारे बसे 15 हजार की आबादी प्रभावित
लक्ष्मीपुर क्षेत्र से गुजरने वाली रोहिन नदी के तांडव से लक्ष्मीपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। रविवार को मौके का जायजा लेने एसडीएम नौतनवा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम अभी तक नहीं किया गया है। जबकि नदी का कटान जारी है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें