फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: नए साल में नेपाल की ओर रुख कर रहे भारतीय पर्यटक, दो साल बाद दिखा ऐसा नजारा

Fri, 31 Dec 2021 03:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
नेपाल पोखरा। - फोटो : अमर उजाला।
नए वर्ष के आगमन के पर भारतीयों ने नेपाल के पर्यटन स्थलों का रुख कर लिया है। काठमांडू, पोखरा, लुम्बिनी, मनोकामना व भैरहवां के अधिकतर होटल व लॉज और अन्य ठहरने के स्थान पर कमरों की बुकिंग सप्ताह भर पहले ही हो गई है। कई होटलों में नव वर्ष के मद्देनजर भारतीय पर्यटकों के लिए विशेष सहूलियत दी गई है।

पोखरा के लेक साइट को आकर्षक रूप से सजाया गया है। रुपनदेही जिले के भैरहवां में स्थित कैसिनों युक्त होटलों में 31 दिसंबर की शाम के बाद की बुकिंग बंद हो गई है। होटल संचालकों का कहना है कि नव वर्ष के मद्देनजर पहले से ही कमरे बुक हो गए हैं। नेपाल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के प्रति पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।

 
विज्ञापन

2 of 5
नए साल पर नेपाल में बढ़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल भंसार के अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल आने वाले पर्यटकों व भारतीय नंबर प्लेट के निजी वाहनों की संख्या में तीस से चालीस फीसदी की वृद्धि हुई है। नव वर्ष के मौके पर कार्यक्रम आयोजन स्थलों पर कोई अप्रिय गतिविधि न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया हैं। नेपाल के चितवन के जंगलों में नववर्ष के मौके पर विचरण के लिए विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। यहां जंगल में पार्टी के आयोजन व आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। ताकि वन्य जीवों पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय मुद्रा को नेपाली मुद्रा में बदलने के लिए लग रही लाइन। - फोटो : अमर उजाला।
रूपनदेही के जिलाधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि ओमिक्रॉन और कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व और त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए हैं। नए साल पर आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। भैरहवां भंसार सूचना प्रवक्ता तीर्थ राज पासवान ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय पर्यटक वाहन ज्यादा संख्या में पर्यटको को लेकर नेपाल में प्रवेश किए हैं।

 

4 of 5
नेपाल में भारतीय वाहनों की लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला।
नए वर्ष के जश्न में ओमिक्रॉन का भय नहीं
भारत में अनेक प्रांतों में ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेशों की सरकार कड़ाई कर रही है, जिस कारण भारतीय पर्यटकों को इस समय सबसे मुफीद जगह जश्न के लिए नेपाल लग रहा है। शुक्रवार को अधिक संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल के पोखरा काठमांडु के लिए निकले, जिसके कारण सुबह नेपाल कस्टम पर भारतीयों की भीड़ देखी गई।

पर्यटकों को दे रहे छूट
सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन भैरहवा के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ट ने बताया कि सीमा पर सख्ती के बावजूद भारतीय पर्यटक नेपाल नए वर्ष में आ रहे हैं जिस कारण हम लोग उत्साहित हैं। भारतीय पर्यटकों को बुकिंग के दौरान छूट दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
सीमा पर हो रही परेशानी
नेपाल जा रहे भारतीय पर्यटकों को साधन के साथ मुद्रा की भी परेशानी हो रही है। काभी भीड़ होने के कारण वाहनों के भंसार और सुविधा में काफी समय लग रहा है। तो दूसरी तरफ भारतीय बड़े मुद्रा नेपाल में प्रतिबंधित हो जाने के कारण सरहद पर एक्सचेंज करने पर चार्ज लग रहा है। नेपाल बेलहियां के मनी एक्सचेंजर रवि कुमार बनिया ने बताया कि नेपाल में भारतीय 500 एवं 2000 के नोटों के चलन बंद होने से मुश्किल बढ़ गई हैं। पर्यटक भारतीय रुपयों को नेपाली रुपये में बदलने आ रहे हैं। जिसके बदले उन्हें नेपाली मुद्रा दी जाती है। होटल व्यवसायी श्रीचंद गुप्त ने बताया कि बड़े भारतीय नोट बंद होने का  कारोबार पर असर पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें