फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Flood News: हवेली जैसे घरों के आगे जमा है गंदा पानी, जहां चलती थी गाड़ियां वहां तैर रही मछलियां

Wed, 08 Sep 2021 05:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इस मोहल्ले में एक सप्ताह से सड़क पर भरा है पानी
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के ग्रीन सिटी इलाके के हवेली जैसे घरों के आगे अब तक बारिश का गंदा पानी भरा हुआ है। यहां के लोग डीएम और नगर आयुक्त को व्यथा सुना चुके हैं। पानी निकालने के लिए छह पंप लगाए भी गए हैं लेकिन अभी भी फेज टू की सड़कों पर पानी भरा है। राप्ती नदी के बांध व गोरखनाथ मंदिर के बीच में बसी ग्रीन सिटी के लोग तो इसे मजबूरी में ही जी रहे हैं। हरियाली और सफाई के चलते मन को मोह लेने वाली इस कॉलोनी के हवेलीनुमा मकानों के सामने एक सप्ताह से बाढ़ का पानी भरा है।

लगभग डेढ़ दशक पहले विकसित हुई ग्रीन सिटी फेज वन, टू और थ्री में अधिकांश मकानों की भव्यता यहां के लोगों की संपन्नता का बखान करती है। फेज वन में मुख्य मार्ग से अंदर प्रवेश करते ही बड़ा सा गोलंबर बना है जिसके ठीक सामने की कोठी के आगे कीचड़ पसरा है। फेज टू में तो हालत और भी खराब हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्य मार्ग पर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का शिलापट्ट लगा है वहां से लेकर बांध के किनारे तक की सड़क पर डेढ़ से तीन फुट तक पानी भरा है। लोगों ने अपनी बाइक व कार रिश्तेदारों व मित्रों के घर पर छोड़ रखी है। फेज तीन में हालत इससे भी खराब हैं। वहां भी सड़कों पर जलभराव है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
इस मोहल्ले के रहने वाले अनिल सिंह, संजय सिंह, आरपी सिंह आदि बताते हैं कि पिछले सप्ताह बांध से रिसाव के चलते उनकी कॉलोनी में पानी भर गया था। रात में ही डीएम को सूचना दी गई। नगर आयुक्त से वार्ता हुई, लेकिन राहत नहीं मिली। परेशान लोगों ने सड़क जाम की तब जाकर अफसरों ने सुधि ली और यहां पंपिंगसेट लगाए गए। तब तक बारिश हो गई और जितना पानी निकला था उससे अधिक अगल-बगल के मोहल्लों से बहकर आ गया। नतीजा यह है कि एक सप्ताह से लोग गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। इस मोहल्ले के निवासी संतोष मिश्रा, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सोनू सिंह आदि का कहना था कि सबसे अधिक परेशानी तो घर के बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। सड़क पर पानी भरा होने के चलते बच्चे व बुजुर्ग बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं।
 

4 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
जहां चलती थी गाड़ियां वहां तैर रही मछलियां
खोराबार में जिस रोड पर बाइक और चार पहिया फर्राटे भरा करती थी वहां जलभराव की वजह से इन दिनों मछलियां तैर रही हैं। ऐसा नजारा एम्स के नजदीक सांसद के बगल में बसी गोरक्षनगर कॉलोनी में दिखाई दे रहा है। वहीं पिछले दो महीने से लगातार यहां पानी बहने के कारण सड़क पर काई की मोटी परत बन गई है जिसमें हर रोज लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जलभराव से जूझ रहे सिंघड़िया क्षेत्र में थोड़ा पानी तो अवश्य कम हुआ है लेकिन दुश्वारियां घटने का नाम नहीं ले रही हैं। वसुंधरा नगर, सिंघड़िया, गैस गोदाम गली, एयर फोर्स, पंचवटी नगर व प्रकृति नगर कॉलोनी में अब भी पानी भरा हुआ है। यह पानी लगातार गोरक्ष नगर कॉलोनी होते हुए रामगढ़ ताल की ओर जा रहा है और यहां तकरीबन 250 मीटर के मुख्य मार्ग पर मछलियां पानी में तैरती हुईं  देखी जा सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
स्टीमर खराब, घंटों परेशान रहे बाढ़ पीड़ित
बड़हलगंज में बाढ़ पीड़ितों को लेकर जा रहा स्टीमर खराब होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक उसे ठीक नहीं किया जा सका। कछार क्षेत्र में बाढ़ से घिरे गांव लखनौरी, लखनौरा, हिंगुहार, जगदीशपुर, मोहनपौहरिया व सूबेदार नगर माझा के लोगों के लिए प्रशासन द्वारा दो स्टीमर की व्यवस्था की गई है। जगदीशपुर, सूबेदार नगर माझा के लिए चल रही स्टीमर मंगलवार सुबह 11 बजे तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ गई। खराबी आने के कारण मोहनपौहरिया निवासी वीरबल तिवारी के घर तीज का शगुन लेकर जा रहे देवरिया के रिश्तेदार स्टीमर पर बैठकर उतर गए और वापस देवरिया चले गए। गंतव्य तक पहुंचने की आस लगाए सुबह से ही बैठे बाढ़ पीड़ित परेशान नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें