Gorakhpur Monsoon
- फोटो : अमर उजाला।
बारिश से किसानों में खुशी छा गई। क्षेत्र के चिउटहा, भिसवा, बंचरा, नबीपुर सहित अन्य गांवों में धान की रोपाई शुरू कर दी गई है। कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूरे क्षेत्र में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। खेती-किसानी में भी तेजी आ गई। गन्ने की फसल को संजीवनी मिली। साथ ही धान की रोपाई भी तेज हो गई। जिन किसानों ने धान की रोपाई का काम पूरा कर लिए उन्हें भी कुछ दिनों के लिए सिंचाई से फुर्सत मिल गई। उधर, बारिश के चलते आधी रात से दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। क्षेत्र के किसान सुधीर पांडेय, घनश्याम, राघवेंद्र सिंह, उमाशंकर आदि ने कहा बारिश से धान की खेती में लागत कम हो गई।