गोरखपुर में जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
दिवाली के बाद बिगड़ी शहर की हवा धीरे-धीरे सुधर रही थी। छठ पूजा से पहले एक्यूआई 115 तक पहुंच गया था। छठ के बाद एक्यूआई बढ़ना शुरू हुआ लेकिन दो-तीन दिन बाद सुधार हो गया। इस बीच दो दिन से फिर शहर की हवा खराब हो गई। सोमवार को एक्यूआई 186 दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को एक्यूआई 205 दर्ज किया गया। बुधवार को एक्यूआई 135 तक पहुंच गया, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर एक्यूआई 179 तक पहुंच गया। विशेषज्ञ इसके पीछे वातावरण में धुंध छाने और गाड़ियों की आवाजाही को कारण बता रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस वक्त सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। अचानक गिरता-चढ़ता पारा शुगर, ब्लड प्रेशर, हड्डी के दर्द समेत कई बीमारियों को बढ़ा देता है। इस मौसम में अस्थना के मरीजों को भी खास सावधानी रखनी होगी, क्योंकि इस वक्त सांस फूलने की समस्या भी आती है। इसलिए गर्म कपड़े पहनें और जो भी दवाइयां लेते हैं, उसे नियमित लेते रहें।