गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोटी का संकट
हाड़ कंपाने वाली ठंड का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। शहर के आजाद चौक, कूड़ाघाट, खजांची चौराहे, सूरजकुंड आदि जगहों पर मजदूर काम की तलाश में ठिठुरते रहते हैं। ठंड की वजह से अधिकतर लोग काम नहीं करा रहे हैं। ऐसे में अधिकतर मजदूरों को बिना काम के ही लौटना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है।