बुधवार को तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे हीट वेव की स्थिति बनी रही। दिन भर गर्म हवा चेहरे को झुलसा रही थी। गर्म हवा और व चिलचिलाती धूप के चलते आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर में लोगों का राह चलना दूभर हो गया।
ऐसा महसूस हुआ की मानो आसमान से आग बरस रही हो। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही। घर से बाहर निकले लोगों ने गर्मी से राहत के लिए शीतल पेय का सहारा लिया। नींबू पानी, कोल्ड ड्रिंक, छाछ, आइसक्रीम, जूस आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में गर्मी का असर: आठवीं तक के स्कूल 20 तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया निर्देश
कही धूप ना लग जाए, मेरे लाल को।
- फोटो : राजेश कुमार।
बुधवार को शहर के अलग अलग हिस्से में बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रही। हालांकि, इस दौरान शहर के किसी बिजली घर की आपूर्ति बंद नहीं रही। अभियंताओं ने बताया कि तेज हवा चलने पर लाइन ट्रिप हो जा रही थी। शाम को सात बजे अचानक से मोहद्दीपुर इलाके की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। सूचना पर अधिकारियों ने लाइन की जांच की तो पता चला कि मोहद्दीपुर बिजली घर आने वाली हाईटेंशन लाइन टूट गई। गड़बड़ी दूर कर रात करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले
मोहद्दीपुर ओरियन मॉल के निदेशक अमित टेकड़ीवाल ने बताया कि पिछले चार से पांच दिन से बिजली आपूर्ति का संकट बना हुआ है। बुधवार को अचानक से एक बार फिर बिजली गुल हो गई। बार बार बिजली आने-जाने से काफी नुकसान होता है। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि शाम को मोहद्दीपुर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। इससे बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रही।