फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मरीजों को मिला मुफ्त इलाज, टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, देखें दिनभर की हलचल

Sun, 23 Feb 2020 09:52 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 9
देखें आज के रियल टाइम अपडेट... - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ रविवार को अंबेश्वरी पैराडाइज में पहुंचा। शहर के जाने-माने चिकित्सक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

इसे भी पढ़ें...
अंबेश्वरी पैराडाइज में पहुंचा अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ, निशुल्क इलाज पाकर खिले मरीजों के चेहरे


देखें दिनभर की हलचल...
विज्ञापन

2 of 9
T20 प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर लक्ष्य स्पोर्ट एकेडमी गोरखपुर द्वारा आयोजित लक्ष्य चैंपियन ट्रॉफी T20 प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, सुधांशु शर्मा, सीपीआरओ पंकज सिंह, डॉ त्रिलोक रंजन व अन्य।

इसे भी पढ़ें...
चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएएससीबी का धमाकेदार आगाज, उद्घाटन मैच जीता
विज्ञापन

3 of 9
धरना दे रहे प्रसपा के लोगों को पुलिस ने हटाया। - फोटो : अमर उजाला
डॉ कफील पर रासुका के विरोध और रिहाई की मांग को लेकर अम्बेडकर प्रतिमा के पास धरना दे रहे प्रसपा के लोगों को पुलिस ने हटाया। बिना अनुमति के महानगर अध्यक्ष तसव्वर हुसैन के नेतृत्व में चल रहा था धरना।

इसे भी पढ़ें...
धरना दे रहे प्रसपा नेताओं को पुलिस ने हटाया, डॉ कफील पर लगे रासुका के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

4 of 9
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मोहद्दीपुर लेबर कॉलोनी आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, सीएमओ श्रीकांत तिवारी, एडिशनल सीएमओ वाईवी विश्वकर्मा व अन्य।

इसे भी पढ़ें...
अभियान चलाकर होगी प्राइवेट अस्पतालों की जांच,  स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

5 of 9
प्रदर्शन करते भीम आर्मी और पूर्वांचल सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सीएए और एनआरसी के विरोध में नगर निगम में धरना प्रदर्शन करते भीम आर्मी और पूर्वांचल सेना के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

अग्रवाल महिला मंडल की तरफ से मेले का किया गया आयोजन

6 of 9
मेले में खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अग्रवाल महिला मंडल की तरफ से रविवार को परिणय स्थली में वसंत मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने किया। मेले का आयोजन दिव्यांगों के सहायतार्थ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने कहा कि हर वर्ष महिलाएं ऐसे मेले का आयोजन करती हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाएं उनकी प्रतिभा को सामाजिक पटल पर रखती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले के आयोजन से कई फायदे होते हैं। एक ही छत के नीचे समाज के विभिन्न वर्ग-श्रेणी के लोग शिरकत करते हैं जो सामाजिक एकता और बंधुत्व की भावना को दर्शाता है। इसके अलावा निजी व्यवसाय करने वाली महिलाओं को उनके उत्पादों-सेवाओं का प्रचार करने का भी एक उपयुक्त प्लेटफार्म मिलता है।

अध्यक्ष निशा जिंदल ने बताया कि मेले में आगरा, भागलपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और स्थानीय स्तर के लगभग 50 स्टाल लगाए गए। इन स्टालों में बुटीक, ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट्स, खाद्य सामग्री के अलावा स्वास्थ्य संबंधी सामग्री भी उपलब्ध थे। इस दौरान डॉ. आरए अग्रवाल, डॉ. विमल मोदी, डॉ. सिद्धार्थ, अशोक मोदी, बालकृष्ण, सुधीर, विनोद जिंदल, अनुराग, सुनील, रीता, मीनू, शालिनी, अर्चना, प्रतिमा, सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 9
अखिल भारतीय श्रमिक संघ अधिवेशन में बोलते प्रांतीय सचिव डॉ शेषमणि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का द्वितीय अधिवेशन रविवार को गोलघर मुख्य डाकघर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उन्हेें जल्द ही सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। इसमें रामदरस अध्यक्ष, अजय यादव, उमेश चंद्र पांडेय, राजेंद्र कुमार व सुरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, संजय राय मंडलीय मंत्री, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार भाटिया, अखिलेश कुमार सिंह, संजीव क्षेत्रीय सहायक मंडलीय मंत्री, विजय कुमार कोषाध्यक्ष, शशिवेंद्र प्रजापति सहायक कोषाध्यक्ष, केके  मणि त्रिपाठी, रवि प्रताप, अमित झा संगठन मंत्री और जितेंद्र बहादुर सिंह को ऑडिटर चुना गया। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि संघ के प्रांतीय मंत्री शेषमणि त्रिपाठी ने नगर विधायक को कर्मचारियों की समस्याएं बताईं। कार्यक्रम का संचालन जर्नादन सिंह ने किया।

8 of 9
शाही ग्लोबल में उद्घाटन अवसर पर मंचासीन मंत्री व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। प्रदेश के 35 फीसदी लोग सरकारी तो 65 फीसदी निजी क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज कराते हैं। चिकित्सा क्षेत्र की जटिलताओं और चुनौतियों को देखते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में निजी क्षेत्र के अस्पतालों को आगे आना चाहिए।

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को शाही ग्लोबल एडवांस कार्डियक सेंटर एंड कैथलैब्स का उद्घाटनकिया। साथ ही कहा कि एडवांस कार्डियक सेंटर गंभीर हृदय रोगियों के लिए वरदान साबित होगा। जटिल बीमारियों के इलाज में अगर निजी क्षेत्र इसी तरह आते रहे तो लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने सरकार से हर संभव सहायता देने की बात कही।

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि यह हॉस्पिटल मानवता की मिसाल कायम कर रहा है। कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विभ्राट चंद्र कौशिक ने कहा कि एडवांस कार्डियक सेंटर में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलने से हृदय रोगियों को मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में जाना नहीं पड़ेगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने कहा कि चिकित्सा सेवा प्रोफेशन नहीं, बल्कि एक मिशन है। अस्पताल मंदिर, मरीज भगवान और डॉक्टर पुजारी होता है।
विज्ञापन

9 of 9
संत गाडगे महाराज की जंयती समारोह को संबोधित करते सुनील सिंह। - फोटो : अमर उजाला
देवकी लॉन में कन्नौजिया महासभा आयोजित संत गाडगे महाराज की जंयती समारोह को संबोधित करते सुनील सिंह साथ में सुरेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, चीनी प्रसाद वर्मा, चुनमुन प्रसाद, हरिश्चंद्र कन्नौजिया।
कन्नौजिया महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को भगत चौराहे पर स्थित देवकी लॉन में संत गाडगे की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सुनील कुमार आजाद और संचालन महासभा के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद फिरंगी प्रसाद,  विशिष्ट अतिथि परमानंद चौधरी व रुक्मिणी चौधरी ने संत गाडगे के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कन्नौजिया महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा गोरखपुर के लिए हरिश्चंद्र कन्नौजिया को जिलाध्यक्ष तथा सत्यप्रकाश भारती को मंत्री मनोनीत किया गया। महासभा के कोषाध्यक्ष चुनमुन प्रसाद, महासचिव पन्नेलाल, ई. दिवाकर चौधरी, संजय कुमार, धर्मेंद्र साहनी एडवोकेट, राधेश्याम, सीपी वर्मा, सत्य प्रकाश भारती, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें