पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश न होने से गोरखपुर की ज्यादातर नदियों का जलस्तर शनिवार को नीचे रहा। हालांकि बाढ़ और बांधों के कटान का खतरा बरकरार है। नदियों का पानी जब कम होता है तो कटान की समस्या रहती है। इन सबके बीच जिले की 76,161 की आबादी बाढ़ से घिरी है जबकि 6643-68 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों को नुकसान हुआ है।