फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pollution: गोरखपुर के जिस इलाके में हुआ पानी का छिड़काव, वहां की हवा कुछ सुधरी

Tue, 23 Nov 2021 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

औद्योगिक क्षेत्र गीडा की हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खतरनाक, एक्यूआई 342 रहा
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में वायु प्रदूषण के मामले में खेल किया जा रहा है। जस जगह पर प्रदूषण मापक यंत्र लगा है (एमएमएमयूटी) उस इलाके में पानी का छिड़काव कराकर हवा की गुणवत्ता को अच्छा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, एमएमयूटी से 8-10 किलोमीटर दूर स्थित गोलघर में हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) अब भी खतरनाक स्तर पर बनी हुई है।

शहर के रिहायशी इलाके मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) सेंटर पर सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया। जबकि व्यावसायिक इलाके गोलघर का एक्यूआई 268 दर्ज किया गया, जोकि खतरनाक की श्रेणी में आता है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र गीडा में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।
इस क्षेत्र में सोमवार को भी एक्यूआई 342 दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि शहर में लगने वाले जाम और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं की वजह से गोलघर और आसपास की हवा प्रदूषित बनी हुई है। वहीं, जिस इलाके में पानी का छिड़काव किया जा रहा है उस क्षेत्र की हवा थोड़ी सुधरी हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर शहर । - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शहर की हवा की गुणवत्ता दीपावली की रात से ही बिगड़ी हुई है। दिवाली के बाद से एक पखवाड़े तक तो वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खतरनाक स्थिति में थी। इस दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से भी ज्यादा दर्ज किया गया।

4 of 5
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर के कुछ इलाकों में पानी का छिड़काव शुरू किया गया तो इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि प्रदूषण की मात्रा अब भी इतनी है कि उससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, औद्योगिक क्षेत्र गीडा की हवा की स्थिति अब भी बेहद खतरनाक बनी हुई है। इसकी वजह कारखाने और डीजल से चलने वाले भार वाहक  वाहन बताए जाते हैं। इसके अलावा निर्माण और सड़कों व अन्य रास्तों से उड़ने वाली धूल भी हालात को बदतर बना रही है।

सेंटर            पीएम-10     एसओ-2  एनओ-2 एक्यूआई
एमएमएमयूटी    126.57    1.87      5.49    118
गीडा             383.53    40.28    60.79   342       
गोलघर           317.58   9.87      25.89   268
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें