नेपाल में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली काठमांडू, पोखरा अवरुद्ध हो गया है। लगातार गिर रहे पानी के कारण मार्ग पर भूस्खलन से सैकड़ों भारतीय ट्रक फंसी हुई है। पानी के तेज बहाव से रुपनदेही जिले के देवदह स्थित धोडॉहा पुल धंस गया है। रुपनदेही, कपिलवस्तु, नवलपरासी जिले के सैकड़ों गांव में पानी भर गया है। रोहिन, बुटवल का तिनाउ और वाणगंगा नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके कारण बीच रास्ते में सैकड़ों भारतीय वाहन फंसे हुए हैं।
पुलिस राहत बचाव में जुटी है। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से नवलपरासी, कपिलवस्तु और रूपनदेही में सैकड़ो गांव पानी से घिर गए हैं। काठमांडू बरदाघाट-नारायणगढ़ खंड भूस्खलन और बाढ़ के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया है। रूपनदेही जिले के देवदहा स्थित घोड़ाहा नदी पर बना पुल भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे बुटवल से पूर्व की ओर और नारायणगढ़ से पश्चिम की ओर यातायात प्रभावित है। शुक्रवार रूपनदेही के तिलोट्टा में सायनामीना के शांतिनगर, मार्चवार, भैरहवा, पारसी बाजार और धवाहा इलाके में पानी भर गया है।