कांग्रेस कार्यालय में हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें महिला राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य पर हमलावर दिख रही हैं। महिला को धक्का देकर बाहर करने एवं उनकी पिटाई करते लोग वीडियो में देखे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह का कहना है कि महिला स्वागत समारोह में आते ही उलझ गईं। उन्होंने राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य के साथ दुर्व्यवहार किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।