फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मुहिम: सहायक उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांगजनों के चेहरे, तस्वीरों में देखें झलक

Sat, 29 Oct 2022 06:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांगों को मिली सहायता। - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला फाउंडेशन, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर, राजस्थान और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर की अनूठी मुहिम के तहत शनिवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल के 744 दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण दिए गए। इसकी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य पालन) डॉ, संजय निषाद ने किया। विशिष्ट अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल थे।
 
गोरखपुर-बस्ती मंडल का सबसे बड़ा निशुल्क दिव्यांगजन उपकरण वितरण शिविर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, गोलघर में लगा। चिह्नित दिव्यांगजनों को नारायण सेवा संस्थान की तरफ से विशेष कूपन दिया गया। कूपन के साथ आने वाले दिव्यांगजनों को ही समारोह स्थल तक जाने दिया गया और उन्हीं को उपकरण भी मिलें।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
कार्यक्रम के अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।
ये थे अतिथि
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, ऐश्प्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल सराफ, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के प्रमथनाथ मिश्रा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह।

ऐश्प्रा फाउंडेशन भी सहभागी
शिविर का मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा फाउंडेशन था। निदेशक अतुल सराफ ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा से बड़ा कुछ नहीं है। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से उनका जीवन आसान हो जाएगा। हर दिव्यांगजन के जीवन में खुशहाली आएगी। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक था।

 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांगों को मिली सहायता। - फोटो : अमर उजाला।
जगमग इंडस्ट्रीज का विशेष सहयोग
जगमग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा लघु प्रकोष्ठ के संयोजक उमेश अग्रहरी ने कहा कि 744 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए गए हैं। इससे बड़ा परोपकार कुछ नहीं हो सकता है। कृत्रिम हाथ-पैर मिलने के बाद दिव्यांगजन आसानी से कहीं भी आ-जा सकेंगे। दिव्यांगजनों की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।  

अग्रवाल भवन ट्रस्ट का विशेष सहयोग
शिविर के आयोजन में अग्रवाल भवन ट्रस्ट आर्यनगर का विशेष सहयोग था। अध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने पहल की तारीफ की। कहा कि नारायण सेवा संस्थान की टीम जनसेवा में लगी है। टीम के रहने व खाने का इंतजाम अग्रवाल भवन में ही किया गया है।

 

4 of 5
दिव्यांगों को मिली सहायता। - फोटो : अमर उजाला।
एबीपीएच इंफ्रा डेवलपर्स भी सहयोगी
रीयल इस्टेट कंपनी एबीपीएच इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड भी दिव्यांगजनों की सेवा से जुड़ी है। निदेशक प्रकाश सिंह, अतुल सिंह, हनुमान यादव, बाबूनंदन यादव और सुरेंद्र यादव ने कहा कि नेक पहल से जुड़ना शानदार है। शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त बनाया जा रहा है।

निपाल लॉज-38 की भूमिका सराहनीय भूमिका
दिव्यांगजनों के ठहरने व खाने का इंतजाम निपाल लॉज नंबर-38 की तरफ से किया गया था। अध्यक्ष विकल्प त्रिपाठी व सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा का अवसर मिला है। मुहिम से जुड़कर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। दीपक कुमार श्रीवास्तव, दिनेश बिहारी श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह व भूषण पांडेय का भी सहयोग रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांगों को मिली सहायता। - फोटो : अमर उजाला।
संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे
स्नेहिल नारी संस्थान ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मुहैया कराने की पहल सराहना की। अध्यक्ष रंजना सिन्हा और मीडिया प्रभारी सीमा पांडेय ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा से जुड़ने का सौभाग्य मिला है। इसमें संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाने की पहल शानदार
इनरव्हील क्लब -होराइजन की अध्यक्ष सविता टिबड़ेवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाने की पहल सराहनीय है। क्लब की तरफ से दिव्यांगजनों की सेवा की गई। अन्य को भी सहायक उपकरण मुहैया कराने में मदद की जाएगी।  

राष्ट्रवंदन समिति भी मुहिम से जुड़ी
राष्ट्र वंदन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय खेमका का भी विशेष सहयोग रहा। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को पहली बार उपकरण दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें