पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी के घर पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को पहुंचा पार्थिक शरीर
दिल्ली से गोरखपुर एयरपोर्ट दोपहर पर पूर्व सांसद का शव दो बजे पहुंच गया। वहां से उनका शव खजनी उनके पैतृक गांव झुड़िया लाया गया। पार्थिक शरीर आते ही क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी। पिता व देवरिया सांसद पंडित रमापति राम त्रिपाठी के अनुसार, शुक्रवार को पार्थिक शरीर अयोध्या के लिए निकलेगी, जहां दाह संस्कार किया जाएगा।