फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर महोत्सव में लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंग, देखें झलकियां तस्वीरों के संग

Thu, 16 Jan 2020 07:23 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क,मगहर (संतकबीरनगर)।
विज्ञापन
1 of 6
सूफी भजन का श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया - फोटो : अमर उजाला
मगहर महोत्सव में पांचवें दिन बृहस्पतिवार को सूफी भजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें गायकों ने अपने सूफी कलाम सुनाकर लोगों को आनंदित किया। जिसका श्रोतागण आनंद लेते रहे। कार्यक्रम प्रस्तुत होने से पहले महोत्सव समिति के संरक्षक महंत विचारदास ने उन्हें शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ओमप्रकाश तिवारी के गाए इस सूफी भजन से हुई जिसके बोल थे चदरिया झीनी रे झीनी-राम नाम रस बीनी से चदरिया झीनी रे झीनी और  धोबिया जल बीच मरत प्यासा।
विज्ञापन

2 of 6
आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने लोक गीतों से किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
आल्हा सम्राट फौजदार सिंह द्वारा हरियाली और पर्यावरण पर आधारित लोक गीत गाकर लोगों को अपने गांवों की ओर लौटने की बात कहकर जागरूक किया गया।    
कार्यक्रम का शुभारंभ ‘जै तेरी दरबार भवानी’ से की। राग बसंत अंतर ‘के हो छड़ावै केला नारियन’ को अल्हा के अंदाज में सुनाकर लोगों को गांवों का बड़ी खूबसूरती के साथ चित्रण किया। इसके बाद ‘कैसे छुनी बगिया, फूली कली मैं’ निर्गुण सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाली और पर्यावरण पर आधारित लोक गीत गाकर लोगों को अपने गांवों की ओर लौटने की बात कहकर जागरूक किया। जिसके बोल थे ‘लह लहाई खेत लहराई, गोरिया चिड़िया उड़ाई’ प्रस्तुत कर लोगों को गांवों की और लौटने को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश कुशवाहा व जया के गीतों पर थिरके युवा - फोटो : अमर उजाला
मगहर महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय लोकगीत गायक कुशवाहा एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश कुशवाहा ने देवी गीत से किया।
सुरेश कुशवाहा ने माथे की बिंदिया हमारे देश के निशनवा गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद ‘बगिया में भंवरा बिहार मंगेला, अंगनायिया में नेबुआ अनार मांगेला’ सुनकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद दहेज लोभियों पर तंज कसते हुए गीत ‘दूल्हे के मुंह देखा जैसे फैजाबादी बंडा, दहेज मैं माई बाप मांगे हीरो होण्डा’ सुनाकर आज के दौर की तस्वीर पेश की।

4 of 6
फूलों संग खेली ब्रज की होली - फोटो : अमर उजाला
मगहर महोत्सव में मथुरा से आए पंडित मुरारी लाल तिवारी के निर्देशन में ‘गिरिराज कृष्ण कला समिति’ के कलाकारों द्वारा मनमोहक ढंग से भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया इसके साथ ही फूलो से ब्रज की होली खेली। जिससे माहौल भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कलाकारों को चेयरमैन संगीता वर्मा ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रामकिशन शर्मा और साथी कलाकारों के द्वारा गाए गए ब्रज की वंदना से हुई। जिसके बोल थे ‘ब्रज चौरासी कोस में चार ग्राम निज धाम, वृंदावन और महापुरी प्रसानों नंद गांव’ पेश किया। कलाकारों के द्वारा भगवान कृष्ण की भूमिका में पवन व राधा के रूप में रजनी ने मयूर नृत्य खूबसूरत अंदाज में पेश किया। कलाकारों के द्वारा दीपक नृत्य पेशकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
नन्हे कलाकार ने सबका मन मोहा - फोटो : अमर उजाला
मगहर महोत्सव में नगर के काजीपुर मुहल्ला निवासी कक्षा पांच के छात्र अतुल पुत्र संजय ने महोत्सव के मंच पर खूबसूरत डांस दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोक गीतों का श्रोताओं ने लिया लुत्फ - फोटो : अमर उजाला
मगहर महोत्सव में लोकगीत की मशहूर गायिका रंजना राजिता मिश्रा ने अपनी गीतों को सुनाया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय ने गायिका को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकगीत गायिका रंजना राजिता मिश्रा ने ‘नारायणी नमस्तुते’ गीत से इष्ट देवता को याद किया। इसके बाद उन्होंने भक्ति गीत मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करते हुए गाया। जिसके बोल थे ‘जगदंबा घर में दियरा बार अइलीं हो’ सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने ‘भले ही मार द करेजवा में गोली’ गीत सुनाकर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें