फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्यार चढ़ा परवान तो प्रेमी युगल ने कर ली शादी, चंद घंटों में एक साथ दुनिया को कहा अलविदा

Sun, 14 Feb 2021 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।(इनसेट में प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव निवासी प्रेमी-प्रेमिका का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी कर ली। लेकिन कुछ ही  घंटे के अंदर दोनों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। साथ-साथ जिंदा तो नहीं रह पाए, लेकिन उन्हें मौत एक साथ जरूर मिली। इतना ही नहीं उनके परिजनों ने दोनों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए एक ही चिता भी सजाई। प्रेमिका के चाचा ने ही दोनों शवों को जलाने के लिए चिता में आग लगाई। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
मूड़ाडीहा गांव निवासी 19 वर्षीय कंचन और 22 वर्षीय सागर दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। यही वजह थी कि दोनों शादी करके साथ-साथ जिंदगी गुजारना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजनों को यह मंजूर नहीं था। यही वजह है कि प्रेमिका के परिजनों ने जल्दबाजी में उसका रिश्ता ढूंढकर 19 मई को शादी की तिथि भी तय कर दी। यह बात प्रेमी और प्रेमिका को मंजूर नहीं थी। इसी वजह से जल्दबाजी में शुक्रवार की शाम को दोनों ने शादी कर ली। वहीं देर रात दोनों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस की पूछताछ में इस बात की चर्चा भी उठी कि प्रेमिका की मांग में सिंदूर और गले में मंगल सूत्र देखा गया था। प्रेमी-प्रेमिका की मौत कैसे हुई, यह रहस्य गहरा गया है। वैसे पुलिस को जहां दोनों के शव मिले थे, वहां से कुछ दूरी पर कीटनाशक की डिब्बी और शराब की खाली बोतल भी मिली है। इसके बूते पर पुलिस की ओर से दोनों के जरिए कीटनाशक पीकर आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत की वजह का पता नहीं चलेगा कि दोनों ने खुद मौत को गले लगाया या फिर उन्हें मौत के घाट उतारा गया।

4 of 6
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस को बगैर सूचना दिए, शवों के अंतिम संस्कार की कोशिश करना कहीं और इशारा करता है। वैसे लोग इस बात का जिक्र जरूर कर रहे थे कि दोनों एक साथ जीवित तो नहीं रह पाए, लेकिन उन्हें मौत एक साथ जरूर मिली। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने यह बात बताई कि जब दोनों के शवों को गांव से अंतिम संस्कार के लिए कुआनो नदी पर ले जाया जा रहा था तो गांव के चौकीदार के चाचा राम अछैवर शवों के आगे-आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि गांव के चौकीदार बृजेश हैं और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। जबकि चौकीदार को घटना की सूचना देनी चाहिए थी। दायित्व में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकीदार बृजेश को पद से हटाने के लिए एसपी के माध्यम से डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसओ ने बताया कि पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि प्रेमिका के चाचा सिकंदर ने ही एक चिता पर सजाई गई दोनों की लाशों को जलाने के लिए आग लगाई थी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों की मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले चौकीदार को पद से हटाने की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इस घटना में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें