उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुलरिहा इलाके के टिकरिया गांव में एकतरफा प्यार में संजीव जायसवाल (25) ने रिश्तेदार के घर में घुसकर युवती पर गोली चला दी। युवती ने झुककर अपनी जान बचा ली तो युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली उसकी कनपटी की दायीं ओर से घुसकर बायीं ओर से बाहर आ गई थी। पुलिस के मुताबिक, युवती की शादी कहीं और तय होने से युवक खफा था। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल और दो खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। फोरेंसिक टीम ने हैंड वॉश व अन्य नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। खबर है कि मृतक के पिता राजेश जायसवाल ने खुदकुशी के कारणों की जांच की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur Crime
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार इलाके के महावीर छपरा चिरिया निवासी राजेश जायसवाल का बेटा संजीव सूरत में रहकर कढ़ाई का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह अपने मौसा की बहन की बेटी से एकतरफा प्रेम करता था। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी, लेकिन घरवालों ने युवती की शादी घुघली, महराजगंज में तय कर दी। बीते तीन मार्च को मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए संजीव सूरत से घर आया तो उसे यह बात पता चली कि 28 मार्च को युवती की सगाई होने वाली है।
4 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
संजीव की मां के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे के करीब वह बिना कुछ बताए बाइक से अपने मौसा के घर टिकरिया निकल गया। उधर, युवती भी अपने मामा (संजीव के मौसा) के घर आई हुई थी। संजीव सीधे घर में पहुंचा और अवैध पिस्टल से युवती पर गोली चला दी। युवती ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की, मगर वह नहीं माना और खुद की कनपटी पर गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने के पहले ही लोगों ने शव को घर से बाहर कर दिया। एक बाल्टी में मिले पिस्टल और दो खोखे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़।(इनसेट में मृतक संजीव की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
युवती समेत पांच लोगों का पुलिस ने लिया बयान
जब वारदात हुई, उस समय घर में मौके पर पांच लोग मौजूद थे। मृतक संजीव जायसवाल की सगी मौसी, उसकी दो मौसेरी बहनें, मौसी की सास और युवती। पुलिस ने सभी का बयान लिया है और सभी ने अपने बयान में घटना को खुदकुशी बताया है। पुलिस की जांच जारी है।
घटना के बाद युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया
घटना के बाद सदमे में आई युवती ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घरवालों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं थी। घरवाले किसी अनहोनी की आशंका में परेशान हो गए। बाद में महिला पुलिस के मौके पर आने पर युवती कमरे से बाहर आई। महिला पुलिस को दिए गए बयान में उसने संजीव के खुदकुशी की बात बताई है।
प्रथमदृष्टया युवक के खुदकशी करने की बात सामने आई है। फोरेंसिकटीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी