लखनऊ के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के रहमत नगर के पास गुरुवार को ट्रक ने लखनऊ जा रहे दरोगा श्रीचंद्र की कार में टक्कर मार दी। श्रीचंद्र बाराबंकी के लोनी कटरा थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। हादसे में अनियंत्रित कार के डिवाइडर से भिड़कर परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार सवार दरोगा बाल-बाल बच गए। सच ही कहा गया है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।