फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: वैक्सीन की दो-तीन खुराक करेगी कोरोना पर अंतिम प्रहार, प्रभाव कम रहने पर दिया जाएगा ये खास डोज

Mon, 30 Nov 2020 12:37 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्र, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
कोरोना महामारी के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और अन्य निजी कंपनियां वैक्सीन बनाने का काम तेजी से कर रही हैं। अगले साल से वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आईसीएमआर के मुताबिक एक व्यक्ति को वैक्सीन के दो से तीन डोज दिए जाएंगे। प्रभाव कम रहा तो बूस्टर डोज भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
जानकारी के मुताबिक, आईसीएमआर तीन कंपनियों के साथ मिलकर कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए वैक्सीन बना रहा है। वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल देश भर में हो रहा है। इसमें भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन के दो चरण का ट्रायल गोरखपुर जिले में हो चुका है। पहले चरण में आठ और दूसरे चरण में 14 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। तीसरे चरण का ट्रायल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में होना था, लेकिन कुछ कारणों से ट्रायल पटना एम्स में हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
तीसरे चरण के ट्रायल से पहले आईसीएमआर ने स्पष्ट कर दिया है कि हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन के दो से तीन डोज दिए जाएंगे। प्रभाव कम होने पर बूस्टर भी दिया जा सकता है। हालांकि, बच्चों और बुजुर्गों को दी जाने वाली खुराक के बारे में अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। वैक्सीन वायरस से कितना और कितने समय तक बचाव करेगा। इस बारे में भी अभी बताया नहीं गया है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
पहले चरण में जिले के 32 हजार लोगों का होगा वैक्सीनेशन
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोरोना वारियर्स और फ्रंट लाइन वर्करों की सूची मांगी थी। इसमें सरकारी, निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी शामिल किए गए हैं। विभाग ने शनिवार को 32 हजार लोगों की सूची शासन को भेज दी। इन्हें पहले चरण में वैक्सीन का डोज दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
आरएमआरसी निदेशक व प्लानिंग कोआर्डिनेटर आईसीएमआर डॉ रजनीकांत ने बताया कि तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। वैक्सीनेशन के संबंध में तैयारियां चल रही हैं। जो भी वैक्सीन आएगी उसके दो से तीन डोज लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो बूस्टर डोज भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 32 हजार लोगों की सूची शासन को भेज दी गई है। पहले चरण में कोरोना वारियर्स, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी शामिल किए गए हैं। वैक्सीन के दो से तीन डोज लगने हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें