कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दो दर्जन से अधिक बच्चे संक्रमित मिले
संक्रमण का असर बच्चों पर ज्यादा होने लगा है। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो दर्जन से अधिक बच्चे संक्रमित मिले हैं। शेल्टर होम में एक साथ 25 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें केवल तीन ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हैं। अन्य की उम्र एक साल से लेकर 15 साल के बीच है। इनके अलावा जंगल कौड़िया, सिंहोरिया, मुबारकपुर, दिव्यनगर, हरिसेवकपुर, पादरी बाजार के रहने वाले मासूम संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र एक वर्ष, सात, नौ, दो, 11 और 12 हैं। इससे पूर्व दो दिन के अंदर 30 से अधिक बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं।