सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
जब हम हैं साथ तो क्या बाढ़, क्या महामारी
मीडिया से संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ के त्रासदी में निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जिंदगी फिर पटरी पर आएगी। हम साथ है, बाढ़ और महामारी जैसे संकट को हरा देंगे। जिन घरों में पानी भरा है, वहां खाने का पैकेट, पेयजल व्यवस्था करें। जिन्हें जरूरत हो एलपीजी सिलेंडर भिजवाएं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में लोगों को गर्म पानी के सेवन के लिए जागरूक करें। प्रकाश के लिए पेट्रोमैक्स व अन्य साधनों की व्यवस्था करें। जब बाढ़ का पानी नीचे उतरेगा तब स्वास्थ्य, पंचायत व नगर विकास को सतर्क रहना होगा। वहां स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता का कार्य करना होगा।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती गोविन्द राजू एनएस, जिलाधिकारी दीपक मीणा मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह और ब्लॉक प्रमुख मान्ती शक्तिमणि त्रिपाठी व शशिकला ओझा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, राजू श्रीवास्तव, अभयराम पाण्डेय, संतोष पासवान, अशोक अग्रहरि, गौरव मिश्रा, लालजी शुक्ला, सुनील पाठक, रमेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, शंभूप्रसाद अग्रहरि, राजीव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।