कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को अतिरिक्त लाइन की सुविधा दिलाने के लिए डोमिनगढ़ स्टेशन से कुसम्हीं स्टेशन तक तीसरी लाइन बिछाई जानी है। इस परियोजना के दूसरे चरण में कुसम्ही से गोरखपुर कैंट के बीच नाॅन इंटरलाॅकिंग का काम चल रहा था। सोमवार को काम पूरा होने के बाद सीआरएस ने सबसे पहले गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट के मध्य पुल संख्या 176 का निरीक्षण किया।
इसके बाद गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर तीसरी नई विद्युतीकृत रेल लाइन के मानक के अनुरूप संरक्षा अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग, फाउलिंग मार्क, पैनल इंटरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम को देखा।