फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ा परिवार: इंजीनियर ने फोन पर बहन से कहे थे ये आखिरी शब्द, और कुछ ही देर में ऐसे खत्म हो गईं पांच जिंदगियां

Tue, 25 Oct 2022 08:57 AM IST
शाहरुख खान मसरुर अहमद खान, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
1 of 6
Basti Road Accident News - फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के खजौला के पास हाईवे पर रविवार देर शाम हुए हादसे में दंपती समेत परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़ई गांव में पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। गांव के तमाम लोग घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। दीपावली की खुशिया बनाने गांव आ रहे पूरे परिवार की मौत से गांव के लोग दहल गए। कोतवाली क्षेत्र ढोढ़ई गांव निवासी विनोद कुमार (38) पुत्र स्वर्गीय बलिराज लखनऊ में जल निगम में एई के पद पर तैनात थे। एई विनोद कुमार अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। लखनऊ में ही अपनी पत्नी और बेटे- बेटी के साथ रहते थे। उनकी इकलौती बड़ी बहन ऊषा की शादी कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव में हुई है। विनोद के पिता की मृत्यु 14 सितंबर 2022 को हुई थी। पिता के क्रियाक्रम के बाद वे अपनी मां सूरसती देवी को भी छह अक्तूबर को साथ लखनऊ ले गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
रविवार को विनोद लखनऊ से अपने घर दीपावली का त्योहार मनाने परिवार सहित कार से आ रहे थे। साथ में पत्नी नीलम (34), बेटी श्रेया गौतम (13), बेटा यथार्थ गौतम (12) और मां सुरसती देवी (65) पत्नी स्वर्गीय बलिराज भी आ रही थी। देर शाम बस्ती जिले के खझौला के पास हाईवे पर कंटेनर में कार घुस गई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
घर में गमगीन माहौल - फोटो : अमर उजाला
हादसे में विनोद कुमार गौतम,पत्नी नीलम गौतम,पुत्री श्रेया गौतम, मां सुरसती देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि घायल पुत्र यथार्थ गौतम ने बस्ती अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

 

4 of 6
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि ए ई विनोद कुमार के परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। दिवाली का त्योहार गम में डूब गया। मोहल्ले और आस-पास के लोगों ने दीपावली का पर्व नहीं मनाया।

 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक जेई का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बस्ती पहुंचने से पहले बहन से फोन पर हुई थी बात
ग्रामीण और मृतक के भांजे ने बताया कि विनोद की बस्ती पहुंचने से पहले बहन ऊषा देवी से फोन पर बातचीत हुई थी। फोन पर बहन से कहा था कि कुछ ही समय में घर पहुंच जाएंगे। जब हादसे में परिवार के पांचों सदस्य की मौत होने की खबर बहन और भांजे को मिली तो सभी फूटफूट कर रोने लगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक जेई की पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इधर खझौला चौकी पुलिस ने ढोढई गांव के ग्राम प्रधान को फोन के माध्यम से हादसे की खबर दी। घटना से अगल-बगल के गांवों में भी सन्नाटा पसर गया। लोगों की दीपावली की खुशियां अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें