उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लार क्षेत्र के एक गांव में शादी की तारीख पर बरात नहीं लेकर पहुंचने पर दुल्हन ने सबक सिखाने के लिए दूल्हे के घर पहुंच गई। बरात नहीं लाने का आरोप लगाकर दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया।
घंटों दुल्हन दूल्हे के दरवाजे पर बैठ कर दूल्हे के आने का इंतजार करती रही। नहीं आने पर उसने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शादी से मुकरने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा हुए थाने में तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी दूल्हे की तलाश में जुट गई। हल्दी और मेहंदी लगाई दुल्हन को देखने के लिए थाना गेट पर लोगों की भीड़ जुट गई। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...