फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: गोरखपुर में महादानियों ने किया रक्तदान, लोगों में खूब दिखा उत्साह

Mon, 14 Jun 2021 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोरोना संकट और भारी बारिश के बीच विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर महादानियों ने खूब जोश दिखाया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को पहला शिविर जिला अस्पताल, दूसरा बीआरडी मेडिकल कॉलेज और तीसरा लाइफ लाइन चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। तीनों शिविरों में 78 लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सकों ने रक्तदान में बढ़कर हिस्सा लिया तो लोगों में और उत्साह जग गया। कई रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराते हुए भविष्य में महादान करने का संकल्प लिया।  

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीडीओ इंद्रजीत सिंह, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ एके श्रीवास्तव और ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ एसके यादव ने किया। इस दौरान युवाओं में खूब उत्साह देखा गया। जिला अस्पताल के फीजियोथेरेपिस्ट डॉ रविंद्र ओझा ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बारिश के बावजूद 30 लोग आए और रक्तदान किया। ब्लड बैंक की टीम प्रभारी के नेतृत्व में शिद्दत से लगी रही।


 
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।
सीडीओ, सीएमओ और एसआईसी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। सीडीओ ने कहा कि कोरोना महामारी और बारिश के बावजूद जिस तरह लोगों में रक्तदान के प्रति उत्साह दिखा, वह काबीले तारीफ है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम रंग लाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।
20 महादानियों ने मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सोमवार को दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने किया। प्राचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच रक्तदान का उत्साह देखने वाला है। इससे लोग रक्तदान की अहमियत को समझ सकेंगे। इस दौरान पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ शैल मित्रा और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राजेश राय मौजूद रहे।

4 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।
28 रक्तदानी यहां भी पहुंचे
लाइफ लाइन चैरिटेबल ट्रस्ट में तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 28 महादानी रक्तदान करने पहुंचे। ट्रस्ट के डॉ विनय राय ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देगा। कोविड के बीच जिन लोगों ने रक्तदान किया है, वह बधाई के पात्र हैं। इस दौरान प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, डॉ विभाग सिंह, विभव गुप्ता, इम्तियाज अहमद खान, विवेक सिंह मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व रक्तदाता दिवस। - फोटो : अमर उजाला।
इनका रहा विशेष सहयोग
जिला अस्पताल में डॉ नम्रता सिन्हा, डॉ अमित श्रीवास्तव, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी राकेश मिश्रा, एसएलटी एके मौर्या, उमेश चौरसिया, काउंसलर गीता देवी, श्वेता यादव, एलटी संजय यादव, संजय कुमार, चंद्रभान प्रसाद, दिलीप उपाध्याय, प्रमोद मद्धेशिया, महेंद्र प्रताप सिंह यादव, उमेश यादव, योगेंद्र चौहान, फार्मासिस्ट रामकुमार सिंह, योगेश यादव, तेज प्रताप तिवारी, इश्तियायक, घनश्याम पांडेय, शशिकांत आदि का विशेष सहयोग रहा। वही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉ रविशंकर, काउंसलर मीनाक्षी मिश्रा, दीपक कुमार गोंड, अखिलेश मल्ल, शालिनी, अतुल आदि का विशेष सहयोग रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें