फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला बाल उमंग: सांसद रवि किशन ने बच्चों से गाने सुने...फिर खुद भी साथ में गुनगनाकर बढ़ाया हौसला

Thu, 21 Dec 2023 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला बाल उमंग में सांसद रवि किशन के साथ गीत गाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
सांसद रवि किशन ने मंच पर पहुंचते ही बच्चों की प्रतिभा को जमकर सराहा और उन्हें आवाज देकर गीत गाने के लिए बुला लिया। फिर क्या था, परिसर में तालियां गंजूने लगी। एमपी बालिका इंटर कॉलेज की आस्था गुप्ता ने वक्र तुंडम महाकाय..सुनाया तो सांसद समेत सारे लोग हाथ उठाकर हर हर महादेव का जयघोष करने लगे। नवल्स एकेडमी के छात्र शशांक धर दूबे ने मेरे रस्के कमर..गाया तो सांसद ने भी उसका साथ दिया।


 
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला बाल उमंग - फोटो : अमर उजाला।
पुरस्कार वितरण के लिए मंच पर पहुंचे सांसद ने कहा कि अगर कोई बच्चा आगे आकर गीत सुनाना चाहता है तो वह आ सकता है। सांसद का आमंत्रण सुनते ही चारों तरफ से बच्चे हाथ उठाकर खुद को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान सांसद ने आस्था गुप्ता को बुलाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला बाल उमंग - फोटो : अमर उजाला।
सांसद के कहने पर बच्ची ने उन्हें भगवान गणेश की वंदना वक्र तुंडम महाकाय..को सुनाया तो वह स्वयं भी सुर में सुर मिलाने लगे। इस दौरान चारों तरफ से हर हर महादेव का जयघोष होने लगा। इसके बाद ज्योति भारती ने मंच पर आकर आज मां के मन से देख लिया..गीत सुनाया तो सब भावुक हो गए।
 

4 of 5
अमर उजाला बाल उमंग - फोटो : अमर उजाला।
माता-पिता पर आधारित इस गीत को सांसद ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान एक और छात्रा ने रैप गीत प्रस्तुत किया, जिस पर सांसद ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद । इसके अलावा आभास गुप्ता समेत कई अन्य बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला बाल उमंग - फोटो : अमर उजाला।
ये रहे प्रतियोगिताओं के निर्णायक
डॉ. चारुशिला सिंह, डॉ. निशी अग्रवाल, प्रीति सरीन, अमीता दूबे, सुप्रीया अग्रवाल, प्रिंस विश्वकर्मा

इनका रहा सहयोग
रेल म्यूजियम प्रभारी संजय मौर्या, राजकुमार यादव, विनोद कुमार पासवान, हाजी अहमद, अरशद अहमद, रमेंद्र आदि का सहयोग रहा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें