फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला बाल उमंग: रेल म्यूजियम में सजा बाल उमंगों का मेला, हर चेहरे पर झलकी उमंग

Thu, 21 Dec 2023 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार की सर्द सुबह जब लोग घरों में सिमटे थे, रेल म्यूजियम में अमर उजाला के बाल उमंग कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बच्चे स्कूल के साथियों के साथ पूरी ऊर्जा लिए पहुंच रहे थे। बच्चों के उल्लास के बीच बड़ों ने भी गर्माहट का अहसास किया। दोपहर बाद तक बच्चों ने मस्ती की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में धूम मचाते रहे।
 
विज्ञापन

2 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
म्यूजियम में प्रवेश करते ही बच्चों का एक ग्रुप झूला तो दूसरा स्कलाइडिंग, स्वींग और स्टेयर्स पर पहुंचा। वह मस्ती में जट गए। देखते ही देखते म्यूजियम में बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चों का एक ग्रुप ट्द्वाय ट्रेन पर चढ़ अठखेलियां करने लगा।
विज्ञापन

3 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
आगे बढ़ने पर म्यूजियम के सामने ओपेन स्टेज पर डांस और गायन में अपना प्रतिभाग कर रहे बच्चों को देख उनकी ललक बढ़ गई। प्रतिभागियों की हर प्रस्तुति पर बच्चे तालियों से उनका अभिवादन करते रहे।

4 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
आरपीएम एकेडमी के कक्षा 3 के छात्र तेजस की मासूम आवाज में 'केसरिया तेरा इश्क है..' गीत को खूब वाहवाही मिली।
 
 
विज्ञापन

5 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
इटली में बने स्टीम क्रेन को निहारते रहे बच्चे
रेल म्यूजियम में 20 टन क्षमता का ट्रेवलिंग स्टीम क्रेन भी बच्चों को आकर्षित कर रहा था। नवल्स एकेडमी के ही कक्षा आठवीं के छात्र निर्भय यादव, ऋषभ दूबे, कुंवर रघुवीर प्रताप सिंह और सत्यम यादव आदि छात्र इस क्रेन के बारे में चर्चा करते दिखे।
 
विज्ञापन

6 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
हुनर ने मोहा मन
बाल उमंग में सेफ सोसाइटी, पादरी बाजार द्वारा संचालित संस्था के स्लम बच्चों ने भी पहुंच कर खूब मौज-मस्ती किया। म्यूजियम में ट्वाय ट्रेन पर बैठने के साथ झूला, गोल चक्कर पर घूम कर मस्ती की। मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला तो सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
 
विज्ञापन

7 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
खेल के बीच किया टिफिन
एसटी विवेकानंद स्कूल, तारामंडल के नर्सरी के बच्चे सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे। नौनिहालों ने म्यूजियम में झूले पर जमकर मस्ती की। इसके बाद ग्राउंड में ही वह अपने शिक्षकों की निगरानी में बैठकर टिफिन करने बैठ गए। ग्राउंड में टिफिन कराते शिक्षकों की मनुहार और तोतली जबान में बच्चों का जवाब सबको रिझाता रहा।

8 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।

9 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
बच्चों को आकर्षित कर रहा था पूर्वात्तर रेलवे का पहला इंजन
रेल म्यूजियम में पूर्वोत्तर रेलवे का पहला इंजन लार्ड लारेंस बच्चों को खूब आकर्षित किया। नवल्स एकेडमी फुलवरिया के कक्षा आठवीं की छात्रा नव्या पांडेय, शिवांगी शुक्ला, शगुन इंजन के पास उसके इतिहास को पढ़ कर बताया कि इस इंजन का निर्माण लंदन में 1874 में किया गया था। लंदन से इंजन को बड़ी नाव से कोलकाता तक लाया गया था।

 
विज्ञापन

10 of 10
अमर उजाला बाल उमंग। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, उत्तर बिहार में जबरदस्त अकाल के दौरान राहत पहुंचाने के लिए वाजितपुर से दरभंगा के बीच महज 60 दिनों में 51 किमी रेल लाइन बिछाई गई थी। उसी रेल लाइन पर लार्ड लारेंस इंजन 15 अप्रैल, 1874 को राहत सामग्री लेकर दरभंगा पहुंचा था। लार्ड लारेंस को देश की पहली रेलगाड़ी खींचने वाले इंजन लार्ड फॉकलैंड का यंगर सिब्लिंग कहा जाता है। म्यूजियम में नैरो गेज डीजल इंजन भी लोगों को आकर्षित करता है। इस इंजन का निर्माण 1981 में चितरंजन में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें