अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम का अभियान।
- फोटो : अमर उजाला।
कूड़ा निस्तारण के तरीके बता 96 परिवारों को दिए डस्टबिन
अमर उजाला फाउंडेशन एवं नगर निगम की अनूठी पहल के अंतर्गत मंगलवार को शहर के मेडिकल कॉलेज रोड बशारतपुर स्थित जैमिनी रेजीडेंसी में 96 परिवारों में सूखे और गीले कूड़े के निस्तारण के लिए दो-दो डस्टबिन वितरित किए गए।
नगर निगम की ओर से चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, जोनल अधिकारी बीके लाल, सफाई निरीक्षक सुनील सिंह, राजस्व निरीक्षक निरंजन गौड़ और सुपरवाइजर शाकिर अली ने कार्यक्रम में मौजूद अपार्टमेंट के लोगों को कूड़ा निस्तारण से संबंधित जानकारी दी। साथ ही अपार्टमेंट में तैनात सफाई कर्मी अशोक कुमार, रातरानी एवं अमृता को डस्टबिन एवं ड्रेस प्रदान किया।
इस दौरान चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने कहा कि अगर सही समय और सही तरीके से कूड़े का निस्तारण किया जाए तो किसी को भी किसी की तरह की कोई समस्या नहीं होगी। कहा कि कूड़ा निश्चित स्थान पर ही डालें जिससे किसी को भी कोई दिक्कत ना हो।
उन्होंने बताया की आज ये जो हरे और नीले रंग के डस्टबिन दिए जा रहे हैं उनमें नीले रंग में सुखा कूड़ा जैसे कागज, स्टेशनरी, प्लास्टिक, सौंदर्य सामग्री, केन, बोतल आदि डालें, वहीं हरे डिब्बे में सब्जियों के छिलके, बचा हुआ खाना, चाय पत्ती, अंडे के छिलके आदि डालें। इस दौरान उन्होंने अपार्टमेंट के लोगों की समस्याओं की भी जानकारी ली एवं उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सीएस आजाद, सचिव जेपी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश गौतम, श्रीनिवास त्रिपाठी, मानधाता सिंह, जयराम हिरवानी, सीपी गर्ग, अशोक अग्रवाल, आरए अग्रवाल, पूनम सिंह, शीला झा, पुष्पा पांडेय, बबीता गुप्ता, मैनेजर नवीन दत्ता आदि मौजूद रहे।