फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में एक डॉक्टर सहित मिले 27 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज बचे हैं 417

Mon, 14 Feb 2022 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
गोरखपुर में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन और जागरूकता के चलते कोरोना संक्रमण के मामले बेहद कम हो गए हैं। रविवार को कोरोना संक्रमण की जांच में 27 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में एक डॉक्टर, बालिका और बुजुर्ग शामिल हैं। राहत की बात यह है कि एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। 50 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 417 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों में बांसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर, सहजनवां में 12 साल की एक बालिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो मरीज और रेलवे अस्पताल में 73 साल का बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
इनके अलावा आवास-विकास कॉलोनी में दंपती, गोला में एक परिवार के दो लोग, रेलवे कॉलोनी में एक ही परिवार के दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि, जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,563 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 65,289 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 857 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

संक्रमण दर पहुंची आधी फीसदी

मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण की दर आधी फीसदी रह गई है। दो दिनों के अंदर 11 हजार 400 नमूनों की जांच की गई। इसमें सिर्फ 52 संक्रमित मिले हैं। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिले में 25 दिसंबर 2021 से कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी थी। इसके बाद धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या बढ़ते हुए एक दिन में 476 तक पहुंच गई थी। इस दौरान संक्रमण की दर नौ फीसदी तक पहुंची थी। लेकिन, संक्रमण का मामला एक माह में ही घटकर आधी फीसदी रह गया है। जबकि, प्रतिदिन पांच हजार के आसपास जांच हो रही है।

 

4 of 5
कोरोना की वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

आठ हजार से अधिक को लगा कोरोनारोधी टीका

कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए रविवार को 150 से अधिक बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर आठ हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। इनमें पहली डोज के लिए दो हजार से अधिक और दूसरी डोज के लिए पांच हजार से अधिक लोग बूथों पर पहुंचे थे। इसके बाद से कुल टीकाकरण का आंकड़ा 62 लाख 53 हजार से अधिक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना की वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
इनमें पहली डोज 36 लाख 13 हजार से अधिक और दूसरी डोज 25 लाख 95 हजार से अधिक पहुंच गई है। जबकि, कुल प्रिकॉशन डोज वालों की संख्या 44 हजार से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में बूथ संचालित किए जा रहे हैं। लोग बूथों पर आएं। सभी को टीका लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें