साल 2022 खत्म होने को है। पूरे साल पर नजर डालें तो कुछ ना कुछ नया हुआ। जिससे हम सब कुछ सीखते हैं। बॉलीवुड पर नजर डालें तो फिल्मों के साथ ही सितारों से हमें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के बारे में भी पता चलता है। एक्ट्रेस के कपड़ों को देख अक्सर लड़कियां प्रभावित होती हैं। लेकिन कई बार अलग और खास बनने के चक्कर में ये हसीनाएं कुछ ऐसा पहन लेती हैं। जिससे ये बुरी तरह ट्रोल हो जाती हैं। इस साल भी कुछ हीरोइनों ने ऐसे कपड़े पहने जो फैंस को जरा भी पसंद नहीं आएं और जमकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहे।