फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Inspired Saree: 2023 जरूर ट्राई करें बॉलीवुड हसीनाओं की ये खास साड़ी

Thu, 29 Dec 2022 06:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
saree look - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस साड़ी पसंद करती हैं, इसमे जरा भी शक नही है। मौका मिलते ही इन एक्ट्रेस का साड़ी में खूबसूरत और बोल्ड दोनों तरह का लुक देखने को मिल जाता है। साल 2022 में ऐसे ही कुछ खास डिजाइन की साड़ियों को इन हसीनाओं ने पसंद किया। जिसे आप आने वाले साल में जरूर ट्राई करें। तो चलिए देखें वो कौन सी डिजाइन साड़ियां हैं जिसे बी टाउन एक्ट्रेस ने पहना और अपने ग्लैमरस का जलवा दिखाया।
विज्ञापन

2 of 6
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ की टैसल साड़ी
टैसल और एम्बैलिश्मेंट वर्क हमेशा खूबसूरत लगता है। कटरीना कैफ ने डिजाइन तरूण ताहिलियानी के कलेक्शन से टैसल डिजाइन की पिंक साड़ी को पहना। इस तरह की साड़ी को वेडिंग फंक्शन में पहनकर हर किसी का ध्यान खींच सकती हैं। बस इसे सही तरीके से स्टाइल करना ना भूलें। 
विज्ञापन

3 of 6
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी की झीनी सी ब्लैक साड़ी
ब्लैक साड़ी आपके लुक में ग्लैमर ऐड कर देगी। अगर आप किसी पार्टी की जान बनना चाहती हैं तो अपने लिए झीनी सी ब्लैक कलर की साड़ी को चुन सकती हैं। कियारा आडवाणी ने स्लीवलेस ब्लाउज और मेसी लो बन के साथ मनीष मल्होत्रा की साड़ी को पहना था। जिसे खास डायमंड और ग्रीन पत्थरों के लटकन वाले नेकपीस के साथ खास बनाया गया है। 

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta
व्हाइट रफल साड़ी
दीपिका पादुकोण और हिना खान की तरह ड्रामेटिक डिजाइन की रफल साड़ी को भी आप चुन सकती हैं। पर्ल कॉलर और ट्यूब डिजाइन के ब्लाउज के साथ इस साड़ी की डिजाइन बिल्कुल हटके लुक देगी।
विज्ञापन

5 of 6
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन की व्हाइट एंड गोल्ड साड़ी
सफेद सिल्क की साड़ी और उस पर बना गोल्डन फ्लोरल डिजाइन का जरी बॉर्डर। बिल्कुल अलग डिजाइन की इस साड़ी को पहनकर कृति ने खूबसूरती बिखेरी थी। जिसे आप वेडिंग फंक्शन में पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kriti sanon - फोटो : instagram
जैकलीन की झीनी एंबेलिश्ड साड़ी
फाल्गुन शेन एंड पिकॉक के कलेक्शन की प्री स्टिच्ड साड़ी, जिस पर एंब्रायडरी और एम्बेलिश्ड वर्क है। झीने से कपड़े से तैयार साडी पर फीदर की भी डिटेलिंग की गई है। जिसे कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिज ने पहनकर जलवे बिखेरे थे। इस साड़ी को फुल स्लीव ब्लाउज या फिर स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें