Winter Fashion Tips: सर्दियों के मौसम में हर कोई घूमने का प्लान बनाता है। अगर आप भी सर्दियों में घूमने जा रही हैं, तो स्टाइल दिखाना तो लाजमी है। ऐसे में सर्दियों की शुरुआत होते ही हर लड़की विंटर के हिसाब से शॉपिंग करना शुरू कर देती है। हर लड़की के पास कई तरह की जैकेट्स होती हैं, जिन्हें पहनकर वो अपना जलवा दिखाती रहती हैं। सर्दियों के मौसम में जैकेट्स के साथ-साथ बूट्स भी लड़कियों को स्टाइलिश दिखने में मदद करते हैं।
बूट्स वैसे तो किसी भी आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं, लेकिन अगर इन्हें ड्रेस के साथ पहना जाए, तो इनका स्टाइल और ज्यादा क्लासी लगने लगता है। ज्यादातर लड़कियों को ड्रेस के साथ बूट पहनने का शौक होता है लेकिन अगर आप इसे गलत तरह से कैरी करेंगी, तो आपका लुक बिगड़ सकता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिनको फॉलो करके आप ड्रेसेज के साथ बूट्स पहन सकती हैं।